महिला के चप्पल के डर से भाग गया मगरमच्छ, देखने वाले रह गए दंग

नई दिल्ली। हम और आप कितने भी बहादुर क्यों ना हो, लेकिन मगरमच्छ का नाम सुनते ही पसीना आ जाता है। मगरमच्छ अगर सामने दिख जाए तो लोगों को अपनी मौत दिखाई पड़ने लगती है। लेकिन जो वीडियो हम आपको आज दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर आप यकीन नही कर पाएंगे कि मगरमच्छ भी किसी से इस कदर डर सकता है।

women

महिला ने एक नहीं दो मगरमच्‍छों को चप्‍पल से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। ऑस्‍ट्रेलिया की इस महिला ने यहां के ककाडू नेशनल पार्क में मगरमच्छों को खूब छकाया। पार्क में अपने कुत्ते के साथ घूमने आई महिला ने झील के किनारे खड़े होकर पास आ रहे मगरमच्छ को पहले चेतावनी दी। लेकिन जब उसकी चेतावनी के बाद भी मगरमच्छ पास आने लगे तो महिला ने अपनी चप्‍पल निकाल ली। महिला मगरमच्‍छों को चप्‍पल दिखा कर धमकी देने लगी।

महिला इतने पर ही नहीं रुकी। उसने मगरमच्छों को चप्‍पलों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जिसके बाद मगरमच्‍छ भाग गए। इस दौरान वहां पर खड़े लोग ताली मजाकर महिला की बहादुरी की प्रशंसा करने लगे। आप भी देखिए महिला की बहादुरी का ये वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+