Video: गहरे पानी में गिरा महिला का iphone, तो इस मछली ने ढ़ूंढकर लौटाया

नई दिल्ली। अगर किसी तालाब या नदी में आपका कोई सामान गिर जाए तो आप उसके वापस मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ ही देते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तालाब का ही जीव उसे उसका पानी में गिरा हुआ फोन लौटाता दिख रहा है। ये एक डॉलफिन मछली है जो पानी में गिरा महिला का फोन उसे लौटाती दिख रही है। घटना नार्वे के हैमरफेस्ट के नजदीक की है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

क्या हुआ जब पानी में गिरा महंगा आईफोन

इसा नाम की महिला नार्वे के हैमरफेस्ट के नजदीक घूमने गई थी। यहीं उसका आईफोन गलती से पानी में जा गिरा। वह घबराकर चिल्लाई लेकिन क्या ही फायदा होना था। आखिरकार उसने फोन के मिलने की उम्मीद छोड़ दी लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ कि वह चौंक गई। दरअसल पानी के अन्दर से एक डॉलफिन मछली निकल कर बाहर आई। कमाल की बात ये है कि उसके मुंह में महिला का आईफोन था।

डॉलफिन ने लौटाया आईफोन

डॉलफिन ने लौटाया आईफोन

मुंह में महिला का फोन लिए डॉलफिन मछली दरअसल वो फोन महिला को लौटाने आई थी। अजीब है कि इस जीव को ये समझ आ गया कि फोन महिला के लिए जरूरी है और उसे वो उसे वापस चाहिए। फोन लेकर महिला ने भी बड़े प्यार से उसे सहलाया। यूं लगा मानो मछली उसके प्यार के अच्छी तरह समझ गई हो।

फोन पाकर कहा- इंसान से अच्छे हैं जानवर

फोन पाकर कहा- इंसान से अच्छे हैं जानवर

महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा- इंसानों से अच्छे तो जानवर हैं। हालांकि वीडियो देखकर ये भी समझ आता है कि डॉलफिन को इस तरह की ट्रेनिंग दी गई है कि यदी पानी के भीतर कुछ आता है तो वह उसे लौटा दे।

यह भी पढ़ें- जानिए गुजरात की आनंद लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+