Video: सुपर मार्केट से खरीदी बंद गोभी तो अंदर से निकला मेंढक
नई दिल्ली। सब्जियों को बनाने से पहले उसे अच्छे से धोने की सलाह दी जाती है। ये सलाह अगर आप हल्के में लेते हैं तो आपके लिए कभी भी बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। पता चला कि आप गोभी की सब्जी खाने बैठे और आपकी थाली में गोभी से बजाए मेंढ़क निकला। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है तो जरा इस वीडियो को देखिए। यूके में एक महिला ने सुपरमार्केट से बंद गोभी खरीदी थी, लेकिन गोभी के भीतर से जो निकला वो हैरान करने वाला था।

बंद गोभी के अंदर से मेंढक निकला। महिला पहले तो घबरा गई, लेकिन उसने फिर हाथ से पत्ते को हटाकर देखा तो छोटा सा मेंढक बंदगोभी के भीतर छुपा बैठा था। महिला ने तुरंत इसकी शिकायत सुपर मार्केट में की। सुपरमार्केट ने इसकी लिए महिला से माफी मांगी।
शीवॉगन टॉलपट नाम की महिला ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे ट्विटर पर शेयर कर दिया। लोगों ने इस वीडियो को 1 लाख 37 हजार बार देखा है। लोग इसपर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कोई लिख रहा है एक के साथ एक FREE तो कोई लिख रहा है मुझे रोटी के साथ बाघ मिला। ऐसे कई मजेदार कमेंट भी इस वीडियो पर मिल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications