VIDEO:फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा कि शर्म से पानी-पानी हो गई एयर होस्टेस

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सेफ्टी रूल्स बताने के दौरान एक एयर होस्टेस शरमाने लगती है।

नई दिल्ली। विमान में सफर के दौरान आपने देखा होगा कि फ्लाइट अटेंडेंट या एयर होस्टेस लोगों को विमान के सुरक्षा नियमों से अवगत कराती है। एक तय नियम के मुताबिक एयर होस्टेस यात्रियों को सेफ्टी रूल्स के बारे में बताती हैं। इस सेल्फी रूल्स में वो समझाती है कि आपातकालीन परिस्थिति में आप क्या-क्या कर सकते हैं?

 शर्म से पानी-पानी हो गई एयरहोस्टेस

शर्म से पानी-पानी हो गई एयरहोस्टेस


ये उसका काम होता है जो विमान के उड़ने से पहले उन्हें करना होता है, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सेफ्टी रूल्स बताने के दौरान एक एयर होस्टेस शरमाने लगती है। यात्रियों में बैठे कुछ फुटबॉल प्रशंसक उसका मजाक उड़ाते हैं। जिसकी वजह से उसका ध्यान बार-बार भटक जाता है और वो सेफ्टी रूल्स के बारे में बताने को दौरान हंसने लग जाती है।

 फुटबॉल प्रशंसकों ने काम करने से रोका

फुटबॉल प्रशंसकों ने काम करने से रोका


रिपोर्ट के मुताबिक एयर होस्टेस जब फ्लाइट के अंदर यात्रियों को सेफ्टी के बारे में बता रही तो उस फ्लाइट में सफर कर रहे कुछ फुटबॉल प्रशंसक उसका ध्यान भटका रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एयर होस्टेस कुछ बोलने का प्रयास कर रही थीं, तब-तब वहां उपस्थित फुटबॉल प्रशंसक जोर से हल्ला करने लगते थे। इस वीडियो को अब तक 1,648,443 लोग देख चुके हैं।

 अपनी ही सुरक्षा से किया खिलवाड़

अपनी ही सुरक्षा से किया खिलवाड़

विमान में सफर के दौरान ये सेफ्टी जानकारी बेहद काम की होती है। आप-हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जो इसे इंग्नोर कर देते हैं। जिस तरह से फुटबॉल प्रशंसकों ने एयर होस्टेस को उसका काम करने के दौरान उसका ध्यान भटकाया ये सही नहीं था, क्योंकि उनकी वजह से वो लोगों को विमान सुरक्षा से जुड़े नियमों को सहीं से नहीं बता पा रही थी। ऐसा करने उन्होंने अपने साथ-साथ दूसरे यात्रियों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया, हलांकि उन्होंने ये सब मस्ती में किया। आप भी देखिए ये वीडियो कि कैसे कुछ लोग एक एयर होस्टेस को उसका काम करने से ध्यान भटकाते हैं....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+