Video: जब 17 शेरों के झुंड ने रोका कार का रास्ता, देखकर सिहर जाएंगे आप
17 शेर के झुंड ने कार चालकों का रास्ता रोकर 1 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। इस वीडियो को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके है।
नई दिल्ली। शेर का नाम सुनकर बड़े से बड़ा पहलवान भाग खड़ा हो। कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो शेर के सामने टिक पाना आसान नहीं होता है। एक शेर को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाए, लेकिन जरा सोचिए तब क्या होगा जब एक दो नहीं बल्कि 17 शेर आपका रास्ता रोक लें।

हैरान हो गए न, लेकिन ऐसा वास्तव में हुआ है, जहां 17 शेरों के झुंड ने कार का रास्ता रोक लिया। शेरों का ये झुंड बीच सड़क पर आकर बैठ गया और फिर वहां से हिलने का नाम नहीं ले रहा था। कार चालकों को अपनी जान प्यारी थी इसलिए उन्होंने हॉर्न बजाने की गलती नहीं की और वहां चुपचाप खड़े रहे। वहीं कुछ कार चालकों ने रास्तो मोड़ लिया, जबकि कुछ वहां खड़े होकर शेरों के वहां से हटना का इंतजार कर रहे थे।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे अफ्रीका एंडवेंचर नाम के यूजर ने अपलोड किया है, जिसे 1 करोड़ 34 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। यूट्यूब पर दी गई जानकारी के मुकाबिक ये वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क का है, जहां सड़क पर अचानक 17 शेरों ने रास्ता रोक दिया। इन शेरों ने लगभग एक घंटे तक सड़क पर रास्ता जाम करके रखा। जिसकी वजह से सड़क पर गाड़ियों की भीड़ लग गई। बाद में शेरों के वहां से हटने के बाद ट्रैफिक खुल सका। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications