Live शो में जिंदा ऑक्टोपस को खाने लगी लड़की, लेकिन उल्टा पड़ा दांव, देखें Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर बैठते हैं। कोई खतरनाक सेल्फी लेता है तो कोई खतरनाक स्टंट की वीडियो बनाकर उसे अपलोड कर रहा है। फेमस होने के लिए चीन की एक महिला ने भी खतरनाक स्टंट करने की कोशिश की, लेकिन उसका ये दांव उसपर ही भारी पड़ गया।

 Video: What Happen When Girl was Trying to eat Live Octopus in China

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान महिला ने जिंदा ऑक्टोपस खाकर दिखाने का स्टंट चुना। महिला ने अपने हाथों में जिंदा ऑक्टोपस को पकड़ा और उसे खाने की कोशिश करने लगी, लेकिन उसकी यह कोशिश उस पर ही भारी पड़ गई। जिस ऑक्टोपस को वो खाने जा रही थी वो ऑक्टोपस उसे ही खाने लगा।

Live वीडियो बना रही महिला का चेहरा ऑक्टोपस चबाने लगा,जिसके बाद लड़की को अपने आप को बचाने के लिए कड़ी मश्क्कत करने लगी। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो सबसे पहले चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर शेयर की गई, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला से ऑक्टोपस को खाने की कोशिश की, चंद सेकेंट में वो जोर-जोर से चिल्लाने लगी, वो खुद को बचाने की कोशिश में जुट गई। ऑक्टोपस ने उसके चेहरो को बुरी तरह से जकड़ लिया । काफी मुश्किल के बाद वो खुद को ऑक्टोपस से छुड़ा पाई। उसके चेहरे से खून निकलने लगा। इस वीडियो पर अधिकांश लोगों ने महिला की आलोचना की है और कहा कि उसे जिंदा ऑक्टोपस नहीं खाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+