Video:रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया ट्रैफिक पुलिस, आगे जो हुआ जानकर विश्वास नहीं कर पाएंगे आप
सरेआम स्कूटी सवार से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया ट्रैफिक पुलिस का जवान। 3 दिनों पर पुलिस विभाग ने किया बर्खास्त।
हैदराबाद। केंद्र सरकार तमाम कोशिशें कर रही है देश से भ्रष्टाचार को कम करने के लिए। सरकार की ओर से लगातार नियम और आदेश किए जा रहे है, ताकि लोगों में घूसखोरी, रिश्वत जैसी आदतें कम हो सके, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सरकार इसे खत्म करने में नाकामियाब रही है। इसका सबूत हैदराबाद की सड़क पर देखने को मिला।

हैदराबाद के हिमायतनगर में ट्रैफिक पुलिस को जो चेहरा सामने आया उसने सरकार के तमाम कोशिशों पर पानी फेर दिया। यहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने स्कूटी सवार शख्स ने रिश्वत ली और उसे जाने दिया। वीडियो वहां मौजूद सिद्धार्थ वर्मूला नाम के शख्स ने अपनो मोबाइल फोन से शूट किया और उसे हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस के फेसबुक पेज पर डाल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस का जवान एक स्कूटी सवार को रोकता है और उससे पेपर दिखाने की बात करता है। लेकिन थोड़ी देर तक दोनों के बीच कुछ बातचीत होती है और फिर स्कूटी सवार उसे कुछ रुपए देता है। पैसे जेब में रखते ही वो उसे वहां से जाने देता है।
इस वीडियो के फेसबुक पर आते ही ये तेजी से वायरल हो गया। पहले तो हैदराबाद पुलिस सोती रही, लेकिन तीन दिनों बाद जब उसे इस वायरल वीडियो की खबर लगी तो उसे अपने इसपर रिप्लाई करते हुए लिखा कि आरोपी पुलिसवाले को बर्खास्त कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। देखें वीडियो..












Click it and Unblock the Notifications