चंद मिनटों में महिला ने दुकानदार को लगाया लाखों का चूना, Video हुआ वायरल
शातिर चोरनियों की चोरी का तरीका देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो तो 3 दिनों के भीतर 6,347,735 लोगों ने देखा।
नई दिल्ली। शातिर चोरों की कहानी आपने कई बार सुनी और देखी होगी, लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, यकीन मानिए इससे ज्यादा शातिर चोरनी आपने इससे पहले कभी नहीं देखी होगी।

दो महिला चोरों ने मिलकर चंद मिनट के भीतर ही दुकानदार को लाखों का चूना लगा दिया और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। सोशल मीडिया पर इन महिला चोरनियों का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है। महज 3 दिनों के भीतर ही इसे 6,347,735 लोगों ने देखा है।
14 साल की लड़की ने मौत के बाद जीती 100 साल बाद जिंदा होने की जंग
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई इन महिलाओं की करतूत देख कोई भी हैरान रह जाए। सभ्य महिलाओं की तरह फैशनेवल कपड़ों में दो महिला एक गारमेंट की शॉप में पहुंचीं। कपड़े खरीदने का बहाना कर दोनों दुकान में इधर-उधर देखती रहीं। एक महिला ने अपनी बातों में दुकानदार को उलझा लिया तो दूसरी ने वहां कपड़ों की पूरी बंडल उठा ली। किसी को शक न हो इसके लिए दोनों थोड़ी देर तक वहां रही और दुकानदार से कपड़ों को लेकर बातें करती रही। जैसे ही कुछ लोग दुकान में घुसे, भीड़ की आड़ में दोनों बारी-बारी से वहां से भाग निकली।
OMG! एक नोट ने इस लड़के को रातों-रात बना दिया करोड़पति
चोरी का ये पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। शातिर महिलाओं की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। आप भी देखिए कैसे सभ्य परिवार की दिखने वाली महिलाओं ने अपनी करतूत से सबको हैरान कर दिया...












Click it and Unblock the Notifications