गलती पर टीचर ने मारा छात्रा को थप्पड़ तो लड़की ने जड़ दिया तमाचा और शुरू हो गई हाथापाई,देखें वीडियो

गलती की सजा दी तो छात्रा ने टीचर पर किया हमला। क्लास में शुरू हो गई टीचर-छात्रा के बीच हाथापाई।

नई दिल्ली। स्कूल में हम सबने कभी न कभी अपने टीचर या शिक्षकों से डांट या मार जरूर खाई है। गलती करने पर शिक्षक सजा देते ही है, लेकिन आज जिस घटना के बारे में हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर हम आपको बताने जा रहे है वो मामला अपने आप में चौंकाने वाला है।

 Teacher Slaps Student, She Slaps Her Back. It Doesn't End There

चीन के एक स्कूल में टीचर ने किसी गलती पर एक छात्रा को पूरे क्लास के सामने पहले डांट लगाई और फिर छात्रा द्वारा उकसाए जाने के बाद उसे थप्पड़ जड़ दिया। पूरी क्लास के सामने तमाचा खाने के बाद लड़के बेकाबू हो गई और उसने भी टीचर को सॉरी करने के बजाए उनपर हाथ उठा दिया।

छात्रा ने अपनी टीचर पर ही हाथ उठा दिया। फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और ये पूरी घटना वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करने के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी,जिसके बाद अब ये वीडियो वायरल हो गया है। इसे चीन की सोशल नेटवर्किंग साइट बीवो पर पोस्ट किया गया था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हरी और काली जैकेट पहनी टीचर लड़की को डांट रही है, लेकिन छात्रा टीचर को उकसाते हुए उसे अपने गाल की तरफ इशारा करते हुए थप्पड़ मारने को कहती है। फिर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है और बाकी स्टूडेंट्स को उन्हें रोकने के लिए बीच बचाव करना पड़ता है।इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है, देखिए ये हैरान कर देने वाला वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+