नशे में धुत ससुर ने शादी में बहू के साथ किया लिप लॉकVideo हुआ वायरल
नई दिल्ली। चीन में शादी को लेकर कई अजीबो गरीब परंपरा आज भी चलता आ रहा है। शादी में चीनी रीति रिवाज को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हुए हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है वो किसी परंपरा की नहीं बल्कि नशे में धुत एक ससुर की है जो शादी में सरेआम अपनी बहू को कुछ ऐसे किस करता है कि वहां मौजूद लोग दंग रह गए। ससुर ने शादी में सबके सामने बहू को जबरन किस किया,जिसके बाद वहां मौजूद लड़की वालों ने उसकी खूब पिटाई कर दी।

शादी में नशे में धुत ससुर की अश्लील हरकत
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में यान्चेंग शहर में एक शादी समारोह के दौरान नशे में धुत ससुर ने अपनी होने वाली बहू को जबरन चूमने की कोशिश की। मेहमानों के सामने ससुर अपनी बहू को स्टेज की ओर ले लाने लगा। उसने अपनी बहू के कंधे पर अजीब तरीके से हाथ रखा, जिसकी वजह से दुल्हन को अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, लेकिन ससुर इतने पर ही नहीं रूका, उस ने सबके सामने स्टेज पर आकर दुल्हन को जबरन होठों पर किस करने की कोशिश की।

लड़की वालों ने की पिटाई
शादी समारोह के बीच ससुर की इस हरकत से जहां दुल्हन अवाक रह गई वहीं शादी में मौजूद मेहमान हैरान रह गए। लोग एक दूसरे का मुंह देखने लगे। ससुर को ऐसा करते देख लड़की वाले फौरन स्टेज पर पहुंच गए और उन्होंने लड़की को ससुर के चंगुल से बचाया। नाराज लड़की वालों ने फिर ससुर की पिटाई कर दी। वहां मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

ससुर ने मांगी माफी
ससुर की हरकत ने दुल्हन और उसका बेटा शर्मिंदा हो गया। बेटे ने पिता की ओर से लोगों से माफी मांगी। वहीं नशा खत्म होने के बाद शख्स ने सबसे माफी मांगते हुए कहा कि उसने जो कुछ भी किया वो उसके लिए शर्मिंदा है और वो शराब के नशे में गलती से हो गया। उसने लोगों से अपील की है कि इस वीडियो का शेयर न करें...देखिए वीडियो
VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications