Video: विक्रेता खेलते और चिढ़ाते हुए दे रहा था आइस्‍क्रीम, कस्‍टमर ने खोया धैर्य, गुस्‍से में आकर किया ये हाल

तुर्की का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आइस्‍क्रीम विक्रेता अपनी अनूठी शैली से आइस्‍क्रीम सर्व खेलते हुए सर्व कर रहा था लेकिन कस्‍टमर ने धैर्य खो दिया और ...

viral video

Viral video:आइसक्रीम विक्रेता इन दिनों आइसक्रीम सर्व की अपनी अनूठी शैली अपना रहे हैं। वैनिला के स्कूप से ग्राहकों को चिढ़ाने से लेकर आइसक्रीम कोन छोड़ने का नाटक करने की हरकते इन दिनों बड़ी सामान्‍य है। आइस्‍क्रीम विक्रेता लोगों को लुभाने के लिए आइस्‍क्रीम पकड़ाने से पहले ये अनोखी शैली अपनाते हैं जिसमें से अधिकांश लोग आइस्‍क्रीम पकड़ने से चूक जाते हैं। ऐसे आइस्‍क्रीम कार्नर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ग्राहक को आइस्‍क्रीम पकड़ाने से पहले विक्रेता ऐसे पकड़ाते समय खिलाते हुए चिढ़ाता हो तो कस्‍टम अपना धैर्य खो देता है और ऐसी हर हरकत कर देता है जिसे वहां खड़े लोग बस देखते ही रह जाते हैं।

विक्रेता की हरकतों के सामने अपना धैर्य खो देता है

विक्रेता की हरकतों के सामने अपना धैर्य खो देता है

तुर्की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति विक्रेता की चंचल हरकतों के सामने अपना धैर्य खो देता है और उसे खाने के लिए खुद आइसक्रीम पकड़ लेता है। ट्विटर पर शेयर की गई इस क्लिप में एक तुर्की आइसक्रीम विक्रेता आदमी के साथ अपनी सामान्य हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है।

 चूक जाता है तो आक्रामक हो जाता है शख्‍स

चूक जाता है तो आक्रामक हो जाता है शख्‍स

आइस्‍क्रीम लेने के लिए शख्‍स सही समय का इंतजार करता है और फिर जब वो आइस्‍क्रीम पकड़ने से चूक जाता है तो आक्रामक हो जाता है और विक्रेता की जिस स्टिक से ये खेल कर रहा था उसे ही पकड़ लेता है, हालांकि विक्रेता आइस्‍क्रीम छिनने के बाद भी अपनी स्टिक घुमाने की कोशिश करता है लेकिन शख्‍स गुस्‍से में आकर आइस्‍क्रीम को खा जाता है।

 ये हरकत देखकर हर कोई हुआ हैरान

ये हरकत देखकर हर कोई हुआ हैरान

ग्राहक सही समय का इंतजार करता है और फिर आक्रामक रूप से एक तरफ से दूसरी तरफ आइस्‍क्रीम ले जाने से पहले विक्रेता के बड़े चम्मच को शख्‍स तुरंत पकड़ लेता है। फिर वह सीधे चम्मच से आइसक्रीम खाने लगता है। शख्‍स की इस हरकत को देखकर हर कोई उसे बस देखता ही रह जाता है। विक्रेता उसे बाद में एक टिश्यू भी देता है जिसे वह अपनी जीत पर गर्व करते हुए कंधा उचकाते हुए छीन कर मुंह पोछ लेता है।

2 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है ये वीडियो

वीडियो को प्लेटफॉर्म पर 2 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई मजे ले रहा है तो कोई शख्‍स की इस हरकत पर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'भाई नहीं खाने दे रहा था ।' एक यूजर ने लिखा लड़ाई जीतने के बाद उनका बहुत गर्वित चेहरा, मैं ऐसा बिलकुल नहीं कर सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+