Video:रंगे हाथों पकड़ा गया रेलवे पुलिस का सिपाही, बूढ़ी गरीब महिला से जबरन वसूले पैसे
रेलवे पुलिस के सिपाही को घूस देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। सिपाही बूढ़ी गरीब महिला से पैसे ले रहा था, जबकि महिला अपनी लाचारी बताती रही।
नई दिल्ली। रेलवे पुलिस के एक सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रेलवे पुलिस का एक सिपाही ट्रेन में लोगों से जबरन वसूली करता है। सिपाही चंद पैसों के लिए अपना इमान बेच देता है।

वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे पुलिस का एक सिपाही चंद रुपयों के लिए एक गरीब बूढ़ी महिला को परेशान कर रहा है। उससे पैसे मांग रहा है। वीडियो में दो महिलाएं मौजूद है। एक महिला सिपाही को पैसे दे देती है, जिसके बाद सिपाही बूढ़ी महिला जो की देखने में काफी गरीब लग रही है उससे पैसे मांगता है। महिला उससे बंगाली में कुछ बोलती है, लेकिन सिपाही नहीं मानता है और बूढ़ी महिला को पैसे देने को कहता है।
उसके बाद ये बूढ़ी महिला कुछ पैसे निकाल कर उसकी ओर बढ़ाती है लेकिन वो लेने से मना करता है और कहता है कि 5 नोट लगेंगे। सिपाही वहीं खड़े होकर तंबाकू खाने लगता है और बूढ़ी महिला फिर से अपनी पोटरी से पैसे निकलती है और कुछ बुदबुदाते हुए सिपाही को कुछ पैसे देती है, जिसे वो फौरन ही अपने पॉकेट में रख लेता है। इस वीडियो को खालिद सलमानी नाम के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गाया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ये है हमारी रेल पुलिस। एक बूढ़ी औरत की सेवा करते हुए। ये विडियो शायद प्रभु तक पहुंच जाये। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications