Video: हाईवे पर गाड़ियों के बीच प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, आग के गोले में बदल गया एयरक्राफ्ट
नई दिल्ली। अमेरिका के कैलिफोर्निया में विमान में अजीबों-गरीब लैंडिंग हुई है। हाईवे पर गाड़ियों के बीच विमान की खतरनाक लैंडिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। सिंगल इंजन वाले सेसना विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कैलिफोर्निया के 91 फ्रीवे पर लैंड हो गया। आग की लपटों के साथ विमान की इमरजेंसी हुई।

सिंगल इंजन वाला एयरक्राफ्ट सेसना विमान अचानक से संतुलन खो बैठा और कैलिफोर्निया के कोरोना में 91 फ्रीवे हाईवे पर अचानक आ गिरा। विमान को हाईवे पर लैंड करवाने की कोशिश की गई, लेकिन लैंडिंग के दौरान विमान का एक विंग सड़क पर गुजरते हुए पिकअप ट्रक से टकरा गया, जिसके बाद प्लान के परखच्चे उड़ गए और एयरक्राफ्ट में आग लग गई। आग का गोला बना विमान इधऱ-उधर टकराते हुए हाईवे पर गाड़ियों से टकराता हुआ लैंड हुआ।
गाड़ी से टकराने के कारण प्लेन में आग लग गई। धुंए को दूर से देखा जा सकता था। हालांकि ये किसी चमत्कार से कम नहीं था कि इतने भयानक हादसे के बावजूद विमान के दोनों पायलट और दोनों यात्री सुरक्षित बच गए। हालांति विमान तीन लोगों के साथ एक ट्रक में भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के पायलट एंड्रयू चो ने कहा कि जैसे ही हमने सफर शुरू किया, विमान का पॉवर फेल हो गया, जिसके बाद हमें किसी सुरक्षित जगह की तलाश थी, ताकि प्लेन को डैंल किया जा सके, लेकिन नियंत्रण खोने के कारण हमें हाईवे पर लैंड करवाना पड़ा। उन्होंने कहा लकि गनीमत है कि हाईवे पर उस वक्त ट्रैफिक कम थी, वरना बड़ा हदसा हो सकता था।












Click it and Unblock the Notifications