Video:खाने का लालच देकर बंदर को बम से उड़ाया, वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

इंसानों ने बेजुबान बंदर के साथ जिस तरह की क्रूरता की उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

नई दिल्ली। लोग अपने लिए मजे के लिए बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता की हद को पार कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग अपनी मस्ती के लिए एक भूखे बंदर के पास बम धमाका कर देते हैं। इस धमाके में बंदर को चोट आती है।

 Video: People hurt innocent monkey, Bomb Blast in Monkey food packet

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक पहले एक बंदर को खाने के लिए खाना देते हैं। वो लोग बंदर को एक चिप्स का पैकेट देते हैं। फिर कुछ लोग बंदर को चिप्स का एक दूसरा पैकेट देते हैं। बंदर जैसे ही दूसरे वाले पैकेट को खोलने की कोशिश करता है, उस पैकेट में मौजूद बम फट जाता है। बम के फटते ही बंदर दर्द के कारण चिल्लाते हुए दूसरी तरफ कूद जाता है। बंदर दर्द के चिल्लाने लगता है, लेकिन बेजुबान जानवर को दर्द में देखकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं। बंदर के साथ ये क्रूरता करने वाले लोग जोर-जोर से हंसते हैं। वहीं बंदर की कुछ फोटो भी फेसबुक पर डाली गईं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बंदर को काफी चोंटे आई हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने के बाद ये तेजी से वायरल हो गया है। अभी तक इस वीडियो 315,527 लोगों ने देखा है। लोग बंदर के साथ इस तरह की क्रूर हरकत करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं वीडियो में कहीं भी आरोपी का चेहरा नहीं दिखता है। बस उसकी आवाज सुनाई देती है। देखिए बेजुबान जानवर के साथ इंसान की ये क्रूर हरकत....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+