VIDEO: पानी के ऊपर तेज रफ्तार जाता दिखा 'UFO', एक्सपर्ट बोले- 100 प्रतिशत एलियंस के सबूत

नई दिल्ली, 28 अप्रैल: इंसानों ने विज्ञान के क्षेत्र में काफी ज्यादा प्रगति कर ली है, लेकिन दूसरे ग्रहों पर जीवन का राज अभी तक नहीं सुलझ पाया। बहुत से वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी के अलावा भी दूसरे ग्रहों पर भी जीवन है, लेकिन आज तक इससे जुड़े कोई सबूत नहीं मिले। हालांकि कई बार लोगों ने पृथ्वी पर एलियंस के यान को देखने का दावा किया, वो सच था या झूठ कोई नहीं बता पाया। (वीडियो-नीचे)

2019 में शूट हुआ था वीडियो

2019 में शूट हुआ था वीडियो

अब यूएफओ विशेषज्ञ स्कॉट सी वारिंग ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें एक यूएफओ को देखे जाने का दावा किया जा रहा। वैसे ये वीडियो 2019 में फिल्माया गया था, लेकिन इसके आधार पर वारिंग कह रहे कि उनके पास 100 प्रतिशत प्रमाण है कि पृथ्वी पर एलियंस मौजूद हैं।

पलभर में हुआ गायब

पलभर में हुआ गायब

वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा कि इसे स्कॉटलैंड में फर्थ ऑफ फोर्थ पर फिल्माया गया था और स्कॉट को यकीन था कि ये स्थान एडिनबर्ग के बाहर पानी में कहीं था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी के ऊपर एक सिल्वर रंग की गोलाकार चीज आती है, जिसकी रफ्तार काफी ज्यादा तेज रहती है। पल भर में वो गायब भी हो जाती है।

नहीं हो पाई पुष्टि

नहीं हो पाई पुष्टि

वारिंग ने कहा कि मेरा मानना ​​​​है कि ये सफेद डिस्क एक कारखाने के प्रदूषक क्षेत्र से आती है, उन सभी चिमनियों को वहां देखें, ये हमारी हवा और पर्यावरण को प्रदूषित कर रहा है। अज्ञात हवाई जहाज पानी में स्क्रीन के नीचे से जूम करता है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बहुत से लोगों ने कमेंट करके इस पर अपने विचार रखे।

लोगों ने कही ये बात

लोगों ने कही ये बात

एक शख्स ने लिखा कि यूएफओ डिस्क अद्भुत था और उसकी गति अविश्वसनीय थी। अच्छा हुआ उस शख्स ने इसे फिल्माया। एक दूसरे शख्स ने लिखा कि ऐसा लग रहा कि ये कांच की बनी हुई है और तेजी से हवा में जा रही, ऐसे में इसके अंदर अलौकिक एलियन हो सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने इसे फेक माना। एक शख्स ने लिखा कि ये किसी चीज का रिफ्लेक्शन हो सकता है, जिसकी गति को एडिट करके बढ़ा दिया गया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+