दुनिया की सबसे पुरानी दुश्मनी: सांप और नेवले के बीच फिर हुआ खूनी संघर्ष, VIDEO में देखें भयानक लड़ाई
नई दिल्ली, 17 जुलाई। सांप और नेवले की दुश्मनी जन्मजात पुरानी है। सांप या नेवला, जहां भी इनका आमना-सामना होता है वो जगह युद्ध का मैदान बन जाता है। यू तो सोशल मीडिया पर इन दोनों प्राणियों के बीच खूनी लड़ाई के कई वीडियो हैं लेकिन आज हम आपको जो दिखाने जा रहे हैं, ऐसी लड़ाई इनके बीच पहले कभी नहीं देखी गई होगी। इंटरनेट पर सांप और नेवले का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि करीब 5 फीट लंबा सांप, नेवले से मुकाबला कर रहा है।

वायरल हुआ सांप-नेवले का वीडियो
ट्विटर पर इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुसांता नंदा ने अपने आधिकारिक अकाउंट से शेयर किया है, इसमें दो जानी दुश्मनों की लड़ाई को देख आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो की शुरुआत में ही यूजर्स ये कयास लगाने लग जाते हैं कि आखिरी इस खूनी संघर्ष में किसकी जीत होगी, हालांकि परिणाम का पता वीडियो के अंत में ही चलता है। 45 सेकेंड के इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

सांप और नेवले के बीच खूनी संघर्ष
वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप और नेवला पहले तो पेड़ की छांव में फर्श पर लड़ाई करते हैं। इस बीच खतरनाक सांप कई बार अपने फन से नेवले को दूर भगाने की कोशिश करता है, लेकिन जब बात नहीं बनती तो सरीसृप खुद पीछे हटने लगता है। सांप को पीछे हटता देख नेवला और तेजी से उसकी तरफ लपकता है लेकिन आज शायद सांप का लड़ने का मूड नहीं था। नेवला कई बार उसकी पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है।

नेवले की पैंतरेबाजी नहीं आई काम
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सांप, नेवले के पैंतरेबाजी से बचने की कोशिश करता है। पास में ही बने पानी के तालाब की ओर भागता सांप बार-बार नेवले से पीछा छुड़ाने के लिए उसे डसने की कोशिश करता है। हालांकि नेवला इतना फुर्तीला था कि वह हर बास सांप के वार से बच जाता। वीडियो भले ही लड़ाई के बीच में ही खत्म हो जाता है लेकिन युद्ध के परिणाम को लेकर यूजर्स के मन का सवाल खत्म नहीं होता।

कमेंट बॉक्स में लोगों ने पूछा युद्ध का परिणाम
वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ने सांप और नेवले की इस लड़ाई का पूरा वीडियो मांगा, इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिन्हें सिर्फ यह जानना था कि आखिर अंत में किसकी जीत हुई। ट्विटर पर इस वीडियो को 9 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'नेवले पर सांप के जहर (विशेष रूप से कोबरा) का असर नहीं होता इसलिए वह सांप से लड़ने के काबिल होता है।' यूजर की इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की पुष्टि तो हम नहीं कर सकते ।

पहले भी सामने आ चुके हैं कई वीडियो
बता दें कि सांप और नेवले के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी डॉ. अब्दुल कयूम द्वारा शेयर की गई एक ऐसी ही क्लिप खूब वायरल हुई थी। इसमें, सांप और नेवले को सड़क के बीच में एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाया गया। इस दौरान वाहन पर मौजूद अन्य लोग वहीं सड़क के किनारे खड़े हो कर सांप और नेवले की लड़ाई देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।
यह भी पढ़ें: बेडरूम में सोने गई महिला, तो बेड के नीचे निकल पड़े 18 सांप, इसके बाद जो हुआ...












Click it and Unblock the Notifications