बेडरूम में सोने गई महिला, तो बेड के नीचे निकल पड़े 18 सांप, इसके बाद जो हुआ...

जॉर्जिया, जुलाई 15: सोचिए कि आप अपने बेडरूम में सो रहे हो और आपको पता चले कि आपके बेड के नीचे सांपों का अड्डा बन गया है। जानकर हर किसी के होश उड़ जाएंगे। संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्जिया में एक परिवार को उनके बिस्तर के नीचे की जगह एक नहीं बल्कि 18 सांप मिले हैं। महिला ने अपने घर में मिले सांप के परिवार की तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है।

बेडरूम में सोने जा रही थी महिला, फर्श पर कुछ रेंगता दिखा

बेडरूम में सोने जा रही थी महिला, फर्श पर कुछ रेंगता दिखा

दरअसल जॉर्जिया के ऑगस्टा में ट्रिश विल्चर अपने पति के साथ रहती हैं। रविवार की रात उन्होंने अपने बिस्तर के नीचे एक सांप देखा। ट्रिश विल्चर ने बताया, 'शुरुआत में मुझे लगा कि वह बालों का एक गुच्छा है। लेकिन जब मैंने पाया कि वो हिल-डुल रहा है तो मेरी डर गई। मैंने ध्यान से देखा तो मेरी नजर दूसरे सांप पर पड़ी तो मैं तुरंत अपने पति के पास गई और उन्हें बताया कि हमारे बेड के नीचे सांप है।

बेड के नीचे बैठे थे 18 सांप

बेड के नीचे बैठे थे 18 सांप

विल्चर और उनके पति मैक्स ने सांप की तस्वीरों को फेसबुक पर भी शेयर किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लिखा, 'इसके बाद मुझे कार्डियोलॉजिस्ट की जरूरत पड़ सकती है। मैक्स विल्चर ने हर सांप को पकड़ने के लिए एक ग्रैबर टूल का इस्तेमाल किया और सभी को एक बैग में रखा। पति-पत्नी ने सांपों को पास के एक नाले में छोड़ दिया। एक वाइल्डलाइफ ट्रैपर ने अगले दिन उनके घर गए और देखा कि अंदर कोई और तो सांप मौजूद नहीं।

अभी भी दहशत में महिला

अभी भी दहशत में महिला

ट्रिश ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि सांप उनके घर के अंदर घुस गए क्योंकि उनके घर के पास कई जगहों पर सफाई हुई है और उनका घर कूड़े का घर बन गया है। उन्होंने लिखा, मुझे अभी भी डर लगता है कि कहीं फिर से सांप ना आ जाए। क्योंकि मैं इस बात आश्वस्त नहीं हूं कि सभी सांप निकल गए हैं। उन्होंने लिखा, रात में नींद नहीं आई। घर में कहीं भी बैठने से पहले सौ बार सोचना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+