छोटू सरदार ने शादी में मचाया तहलका, भांगड़ा परफॉर्मेंस पर फिदा हुए लोग

वायरल वीडियो में एक छोटे से सरदार को जमकर डांस करते देखा जा सकता है। लोगों को बच्चे का भांगड़ा बेहद पसंद आ रहा है।

Credit: Harpreet Singh/Instagram

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां लोग खुलकर अपना टैलेंट दिखाते हैं। चाहे बात फिर किसी भी आर्ट की हो। डांस वीडियोज भी इंटरनेट पर जमकर वायरल होते हैं। और अगर बात बच्चों की हो तो फिर क्या ही कहने। सोशल मीडिया पर छोटे बच्चों का डांस लोगों को खूब पसंद आता है। हाल ही में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा सा सरदार पंजाबी गाने पर ऐसे धांसू स्टेप्स कर रहा है, कि आप भी देखकर हैरान हो जाएंगे। बच्चे का ये वीडियो खूब छाया हुआ है।

बच्चे ने किया पंजाबी डांस

बच्चे ने किया पंजाबी डांस

वायरल वीडियो harp_reet नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, डांस कर रहे पगड़ी पहने बच्चे का नाम जवराज है। क्लिप में देखा जा सकता है कि पंजाबी गाना बज रहा है, और उसी की थाप पर छोटे पाजी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। बच्चे के ऑन पॉइंट एक्सप्रेशंस और स्टेप्स बेहद शानदार है।

वायरल हुआ वीडियो

डांस कर रहे बच्चे को देखकर ऐसा लग रहा मानो ये कोई प्रोफेशनल डांसर हो। पीछे बैकग्राउंड में एक और बच्चा नाचता दिख रहा है। लेकिन पाजी के डांस के तो क्या कहने। गाने पर नाचते पाजी को देखकर लोग तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे।

बच्चे का डांस देख हैरान हुए लोग

बच्चे का डांस देख हैरान हुए लोग

इस शानदार डांस वीडियो को 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। वहीं लाखों लोगों ने वीडियो को देखा है। कई यूजर्स वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बस इतना ही सीखना है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये कितना क्यूट है, ऐसा डांस मैंने कभी नहीं देखा।

परफेक्ट भांगड़ा देख हैरान रह गए लोग

परफेक्ट भांगड़ा देख हैरान रह गए लोग

एक यूजर ने कहा कि अपनी परेशानियों को इग्नोर करते हुए ये मैं हूं। वहीं एक ने कहा कि बस इतना सा डांस आ जाए मुझे भी। वहीं कई लोगों ने बच्चे के भांगड़ा को परफेक्ट डांस परफॉर्मेंस बताया है। लोगों ने बच्चे को क्यूट सरदार कहा। बच्चे ने जिस तरह से शानदार डांस किया है, वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+