आसमान से गिरी धमाकेदार बिजली, पल भर में नाव भस्म! देखें हैरतअंगेज Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक नाव पर तेजी से आकाशीय बिजली गिरती है, जिसके बाद नाव पूरी तरह से तहस नहस हो जाती है।

Boat Struck By Lightning: प्रकृति का एक हैरतअंगेज क्षण कैमरे में कैद हुआ है, जिसको देखकर किसी की भी सांसें अटक जाएगी। हाल ही में ब्राजील के ऐतिहासिक जीसस स्टैच्यू पर आकाशीय बिजली गिरी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। घटना ब्राजील के रियो डे जेनेरियो की थी, जहां जीसस के विशाल स्टैच्यू पर बिजली गिरी। वहीं अब ऐसी ही एक और तस्वीर सामने आई है, जहां एक नाव पर बिजली गिरी और सेकंड में सबकुछ तबाह हो गया।

नाव पर गिरी कड़कड़ाती बिजली
प्रकृति का रौद्र रूप बीते कुछ वक्त से लगातार देखने को मिल रहा है। हाल ही में तुर्की और सीरिया में भूकंप से झटकों ने सबकुछ तबाह कर दिया। भूकंप से 43 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है। इसके अलावा भारत में बिजली गिरने की घटनाओं में भी हर साल सैकड़ों लोगों की जान चली जाती है। इन सब के बीच बिजली गिरने की एक ऐसी दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जिसने एक सेकंड में पूरी की पूरी नाव को तबाह कर दिया।

दहला देगा 9 सेकंड का वीडियो!
ट्विटर पर इस लाइव तबाही की वीडियो को @Nature1sScary नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, 9 सेकंड की वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई जहाज और नाव खड़ी हैं, जिसमें से एक में अचानक कड़कड़ाती आवाज के साथ बिजली कौंधती हुई गिरती है। वीडियो किसी नौसेना बेस या फिर बंदरगाह का लग रह है। हालांकि ये वीडियो कहां की इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

एक सेकंड में नाव तबाह
जैसे ही आकाशीय बिजली गिरती है। पूरी नाव एक सेकंड में तबाह हो जाती है। और उसमें आग धधकने लगती है। नाव ऐसे जल उठती है, जैसे मानों किसी ने उसमें बम लगा दिया हो। देखने से साफ पता चलता है कि नाव को काफी नुकसान हुआ है। इस वीडियो को अब तक 23 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट सेक्शन में काफी हैरान नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications