बादलों के बीच दिखा उड़ता हुआ शहर, देखें वीडियो
बीजिंग। यह हैरतअंगेज कारनामा हुआ है चीन में, जहां लोगों को बादलों के बीच में उड़ता हुआ शहर दिखायी दिया। आसमान में इस तरह की घटना देखकर लोगों के तो होश ही उड़ गये और उन्होंने तुरंत इसे अपने कैमरे में कैद किया। कुछ लोगों को तो थोड़ी देर समझ ही नहीं आया कि यह हुआ क्या?
दरअसल इस वीडियो में यह दिख रहा है कि इमारत और शहर के आकार जैसा कुछ बादलों के बीच गुजर रहा है। जिसके बारे में लोगों की अलग-अलग राय है।
मौसम के जानकार जहां इसे दृष्टि भ्रम यानि ऑप्टिकल इल्यूशन बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों ने इसके पीछे भौतिक विज्ञान का हवाला देते हुए कहा है कि गर्मी में जब एका-एक तापमान बढ़ जाता है तो तापमान से होकर हवाएं जब आरपार होती हैं और प्रकाश किरणें मुड़ती हैं तो आसमान में इमेज बन जाती है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है।
फिलहाल यह हैरत-अंगेज वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे आप भी देखिये...













Click it and Unblock the Notifications