भाग नेता भाग! पुलिस की लाठी देख प्रदर्शन भूल भाग खड़े हुए नेताजी, Video वायरल
नई दिल्ली। लाठी के डर से बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। फिर चाहे वो नेता हो या अभिनेता। ऐसा ही एक नजारा केरल में देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों पर जब पुलिस ने लाठियां चलानी शुरु की तो सबसे पहले उनके नेता भाग खड़े हुए। पुलिस लाठी लेकर पीछे-पीछे भागती रही है और प्रदर्शनकारियों का मुखिया अपनी जान बचाने के लिए आगे-आगे तेजी से भागते रहे।

दरअसल केरल में मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन के नेता शिक्षा विभाग के उप निदेशक के दफ्तर पर प्रदर्शन कर रहे थे। किताब वितरण में हो रही देरी के खिलाफ एमएसएफ के नेता डिप्टी डायरेक्टर के ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इ सी बीच कुछ प्रदर्शनकारी शिक्षा विभाग के दफ्तर के गेट के भीतर घुस गए। पुलिस ने उन्हें बाहर आने को कहा, लेकिन वो नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरु कर दिया।
Viral Video: 4 साल के बच्चे को 27 फीट ऊंचे ब्रिज से फेंका, मां बजाती रही ताली
पुलिस ने जैसे ही लाठीचार्ज शुरू किया प्रदर्शनकारियों के मुखिया सैयद शराफुद्दीन जाफरी भागने लगे। नेता को अपनी जान बचाकर भागता देख टीवी रिपोर्टर ने उसकी वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर डाल दी, जिसके बाद वो वीडियो तेजी से वायरल हो गया। देखिए कैसे जान बचाकर भागे नेताजी...












Click it and Unblock the Notifications