Video: देखें कैसे एक छोटी सी ट्रिक से बाढ़ में फंसी महिला की बची जान
नयी दिल्ली। अमेरिका का मैरीलैंड स्टेट भीषण बाढ़ की चपेट में है। भारी बारिश के बाद यहां तबाही मची हुई है। सैकड़ों लोग बेघर हो चुके हैं। बारिश के चलते बिगड़े हालात में दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बाढ़ में फंसे हुए है, लेकिन इसी बाढ़ में बुरी तरह फंसी एक महिला को कुछ लोगों ने अपनी जान पर खेलकर बचाया। viral video: देखते ही देखते धराशाही हो गया ब्रिज

महिला कार समेत बाढ़ में फंसी थी। वो पानी की तेज धार के साथ बहने ही वाली थी कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर एक चेन बना ली। एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चार लोग गहरे पानी में फंसी महिला के पास पहुंचें और महिला के डूबने से पहले उसे गोद में उठा लिया।
वहां मौजूद एक महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को फेसबुक पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications