ये कांटे नहीं बल्कि... पशुचिकित्सक ने शेयर किया इस जानवर का हैरतअंगेज VIDEO

बिल्लियों को अक्सर प्यारे प्यारे प्राणी के रूप में माना जाता है, जो अपनी अद्भुत शारीरिक बनावट और क्यूटनेस के लिए फेमस है। हालांकि, क्यूट दिखने वाली बिल्लियों की जीभ काफी खतरनाक होती है। ऐसे में क्या आपने कभी सोची है, कि आपको प्यार से चाटने वाली ये जीभ कितनी खतरनाक होती है? अगर नहीं तो आपके ये वीडियो जरूर देखना चाहिए।

हाल ही में एक पशुचिकित्सक पीटर कार्लोस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बिल्ली की जीभ बड़ी करीब से नजर आ रही है। इसमें पैपिला नामक एक खास चीज का पता चलता है। लेकिन लगता है सोशल मीडिया पर सबको ये क्लिप पसंद नहीं आया और कई लोगों ने इसे लेकर काफी असहज भी महसूस किया।

video goes viral of cat tongu

जब से पशुचिकित्सक पीटर कार्लोस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, तब से इसे 35,000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच मिक्स रिएक्शन आए हैं। जहां कुछ लोगों को बिल्ली की जीभ का नज़दीकी सीन थोड़ा परेशान करने वाला लगता है, वहीं अन्य लोग बिल्ली की इस विशेषता के जटिल विवरण से दंग रह जाते हैं।

क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "मुझे इंसानों से भी ज्यादा बिल्लियों से प्यार है, लेकिन मुझे ये घटिया हरकत दोबारा मत दिखाना।"

एक अन्य ने कहा, "मेरी जहरीली तकनीकी विशेषता यह है कि मैं बिल्ली की जीभों के साथ खिलवाड़ करता हूं, जबकि वे ऐसी होती हैं।"

एक कमेंट में कहा गया, "ये देखना बहुत संतोषजनक था।" एक अन्य ने कहा, "ये भयानक लग रहा है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+