VIDEO: शरीर के हर हिस्से से अचानक निकलने लगता है खून, मांग रही है मदद
विचित्र बीमारी से ग्रसित है ये बच्ची। नाक, आंख, कान शरीर में कहीं से भी निकलने लगता है खून।
नई
दिल्ली। दुनिया में दुर्लभ बीमारी की कमी नहीं है। कई बार तो ऐसी-ऐसी बीमारियां सामने आती है, जिसका इलाज मेडिकल साइंस के पास भी नहीं होता। ऐसे रोगों से पीड़ित लोगों को इस बीमारी के साथ ही जीना पड़ता है। ऐसी ही एक लाइलाज बीमारी से एक मासूम बच्ची ग्रसित है, जिसके शरीर के किसी भी हिस्से से कभी भी खून निकलने लगता है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
आंख, नाक, कान कहीं से भी निकलने लगता है खून
थाईलैंड के नोंगखघई की रहने वाली फाकैमद संगचई अजीबोगरीब बीमारी से ग्रसित है। 14 साल की बच्ची की इस बीमारी का इलाज किसी डॉक्टर के पास नहीं है। कोई भी डॉक्टर इस बीमारी का इलाज नहीं ढूढ़ पा रहा है। इअस बीमारी में बच्ची के शरीर के नाक, कान, आंख किसी भी हिस्से से अचानक खून निकलने लगता है।

लगातार बहता रहता है खून
बच्ची के आंख, कान, नाक समेत शरीर के हर हिस्से से खून लगातार बहने लग जाता है। बच्ची जब पैदा हुई थी तो बिील्कुल स्वस्थ थी, लेतकिन 6 महीने पहले से ये गंभीर बीमारी ने उसे घेर लिया। इस बीमारी में बच्ची को हर समय सिरदर्द होता रहता है।

10 मिलियन में से एक होती है ये बीमारी
इस बीमारी से परेशान बच्ची के माता-पिता उसके इलाज के लिए कई डॉक्टरों के पास जा चुके हैं, लेकिन उन्हें इस बीमारी का इलाज कहीं नहीं मिला। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा मामला 10 मिलियन में से एक होता है। बच्ची पिछले 6 महीनों से लगातार अस्पताल के चक्कर काट रही है।

लोगों से मांगी मदद
बच्ची ने अपनी इस बीमारी का जिक्र सोशल मीडिया पर किया है ताकि कोई उसकी उस बीमारी का इलाज बता सके। वो कहती है कि इस बीमारी की वजह से उसकी जिंदगी खराब हो चुकी है, इसलिए वो चाहती है कि उसके इस रेयर बीमारी के बारे में पढ़कर कोई उसकी मदद करें। वहीं बच्ची के घरवालों को उम्मीद है कि उनकी बेटी ठीक हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications