अस्पताल में इलाज के दौरान महिला के मुंह में हुआ धमाका, मौत, देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में इलाज के लिए गई महिला के मुंह में ट्रीटमेंट के दौरान जोरदार धमाका हो गया,जिसके बाद महिला की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे इलाज के दौरान महिला के मुंह में तेज धमाका हुआ।

इलाज के दौरान महिला के मुंह में धमाका

इलाज के दौरान महिला के मुंह में धमाका

रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंची महिला के मुंह में विस्फोट हो गया। धमाका देखकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान हो गया। डॉक्टर्स समझ नहीं पाएं कि आखिर मामला क्या है। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला ने सल्फ्यूरिक एसिड का सेवन कर खुदकुशी की कोशिश की थी।

मुंह में लगी आग

मुंह में लगी आग

उसके परिवारवालों ने उसे फौरन इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं डॉक्टरों ने फौरन इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने महिला के मुंह में सेक्शन पाइप डाला, लेकिन जैसे ही सल्फ्यूरिक एसिड ऑक्सीजन के संपर्क में आया उसमें तेज धमाका हो गया। धमाका और आग देखते ही डॉक्टरों से पीछे हटते दिखे।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हादसा

सीसीटीवी कैमरे में कैद हादसा

पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डॉक्टर्स भी हैरान हो गए। वहीं मामले की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र स्थित नसीर मोहल्ला में रहने वाली 40 साल की शीला देवी ने सल्फास की गोली खा ली थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर आए, लेकिन जैसी ही डॉक्टरों ने मुंह में सेक्शन पाइप डालना शुरी किया महिला के मुंह में विस्फोट हो गया। उसके मुंह से आग निकलने लगा, जिसके चंद मिनटों बाद महिला की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में ऐसी घटना कभी नहीं देखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+