कार का दरवाजा पीटता रहा कुत्ता और सड़क पर बेसहारा छोड़ गया मालिक, भावुक कर देगा वीडियो
नई दिल्ली। जानवरों में अगर कोई इंसान का सबसे अजीज और वफादार माना जाता है तो वह कुत्ता होता है। उसका मालिक उसके साथ कितना भी बुरा व्यवहार क्यों न कर ले लेकिन अगर कुत्ते ने उसे अपना मान लिया तो हमेशा साथ देता है। यहां तक कि कई मामलों में कुत्तों को अपने मालिक के लिए जान तक देते देखा गया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऐसा ही एक वीडियो भावुक कर देता है। दरअसल ये वीडियो किसी सड़क किनारे लगे सीसीटीवी से लिया गया है। वीडियो में देर रात एक शख्स अपने कुत्ते को अपनी कार से उतारकर सड़क पर उसके बिस्तर के साथ छोड़ देता है। वीडियो में जो कुत्ता है वह स्टैफर्डशायर बुल प्रजाति का है।
कुत्ता कार का दरवाजा खोलने की कोशिश करता है। बार बार शीशे से झांकने की कोशिश करता है कि आखिर उसे सड़क पर बेसहारा क्यों छोड़ दिया गया। फिर कार चल पड़ती है। मालिक बेपरवाह सा अपने घर निकल जाता है और उसका बेजुबान पालतु कुत्ता भौंकता हुआ कार के पीछे भागता है।
इस वीडियो में इंसानों की निर्ममता और कुत्ते का मालिक के लिए लगाव साफ दिखाई पड़ रहा है। इस वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications