VIDEO: देखें कैसे डिलीवरी ब्वॉय ने बचाया एक मां और उसके मासूम बच्चे को
मौत के मुंह में फंसे मां और बच्चे की जिंदगी डिलीवरी ब्वॉय ने बचाई। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।
बीजिंग। चीन में एक महिला और उसके बच्चे की जान मुश्किल में फंस गई। मासूम बच्चे को लेकर महिला एक्सक्लेटर से ऊपर चढ़ रही थी। बच्चा स्ट्रॉलर में था और मां उसे लेकर एक्सक्लेटर की मदद से ऊपर चढ़ रही थी। वो थोड़ी दूर ही गई थी महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वो नीचे गिरने लगी। महिला का बैलेंस बिगड़ने की वजह से स्ट्रॉलर भी नीचे गिरने लगा। अपने बच्चे को नीचे गिरते देख महिला हड़बड़ा गई और उसे बचाने की कोशिश करने लगी। लेकिन वो नाकामियाब रही और बच्चा समेत नीचे गिरने लगी।

महिला को नीचे गिरते देख वहां से गुजर रहे हो डिलीवरी ब्वॉय ने देखा। दोनों ने हिम्मत दिखाई और फौरन अपना डिलीवरी फेंककर महिला और बच्चे को बचाने के लिए दौड़ पड़े। पहले एक लड़का एक्सक्लेटर पर चढ़ा और बच्चे को फंसे हुए स्ट्रॉलर से निकाला और उसे गोद ले लिया। उसने के बाद दूसरा लड़का भी वहां पहुंचा और उसने स्ट्रॉलर और महिला को उठाकर ऊपर तक पहुंचाया। डिलीवरी ब्वॉय की इस बहादुरी को देखकर वहां मौजूद लोगों ने खूब तालिया बजाई और उसका धन्यवाद दिया।
डिलीवरी ब्वॉय की वजह से महिला और उसका बच्चा सुरक्षित बच गया। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें महिला का ड्रेस एक्सक्लेटर में फंसने की वजह से उसकी गोद से बच्चा नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन इस बार डिलीवरी ब्वॉय की वजह से मां और बच्चा दोनों सुरक्षित बच गए। देखिए वीडियो...
Thumbs up: Delivery guys save baby from injuring after stroller capsizes on escalator (Via PDChina) pic.twitter.com/h6Fi3EIymW
— Global Times (@globaltimesnews) March 15, 2017












Click it and Unblock the Notifications