Video: युवाओं को लड़कियों के ऊपर लिटाकर 'पुश-अप्स' की ट्रेनिंग दे रहा चीन
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बेहद आपत्तिजनक है। वीडियो में सभी लड़के मिलिट्री की ड्रेस में हैं और मिलिट्री की ट्रेनिंग ले रही है, लेकिन जिस तरह से उन्हें ये ट्रेनिंग दी जा रही है वो बेहद आपत्तिजनक है। वीडियो में लड़कों से जो काम करवाया जा रहा है उसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं इस ट्रेनिंग में शामिल लड़कियां बेहद ही असहज महसूस कर रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग नाराजगी जता रहे हैं।

मिलिट्री ट्रेनिंग में अश्लीलता
चीन की इस वीडियो में मिलिट्री ट्रेनिंग के लड़कों को लड़कियों के ऊपर लेटकर पुश अप्स करने को कहा गया। ट्रेनिंग के दौरान लड़कियों को ज मीन पर लेटने का आदेश दिया गया और ऊपर लड़के थे, जिन्हें लड़कियों के ऊपर पुश अप्स करने को कहा गया। इस ट्रेनिंग के दौरान लड़कियां काफी असहज महसूस कर रही थी।

स्कूल में दी जा रही थी मिलिट्री की ट्रेनिंग
डेल मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये ट्रेनिंग एक स्कूल में चल रही थी, जहां मिलिट्री ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान स्कूली छात्रों को डिफेंस के कामकाज का तरीका सिखाया जा रहा था। ट्रेनिंग में शामिल होने वाले लड़के 16 साल या उससे अधिक उम्र के थे। सभी ने मिलिट्री की ड्रेस पहन रखी थी और उन्हें कोई कमांड दे रहा था। लड़कियां भी मिलिट्री ड्रेस में थी। ये ट्रेनिंग उनके पढ़ाई का हिस्सा था, लेकिन उनके लिए बेहद शर्मनाक था।

ट्रेनिंग के दौरान शर्मिंदगी का सामना
वीडियो में देखकर साफ-साफ लग रहा है कि लड़कियां शर्म से पानी-पानी हो रही है। उन्हें ऐसा करने में शर्मिंदगी हो रही है। सभी ने अपने हाथों से अपने चेहरे को ढ़क रखा था। वहीं कुछ लड़के भी ऐसा न हीं करना चाहते थे, लेकिन उन्हें लड़कियों के ऊपर लेटकर पुश अप्स करने के लिए कमांड दिए जा रहे थे। कुछ सेकेंड के वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं, देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications