Video:दुल्हन ने मांगा नेग तो दूल्हे को आया गुस्सा,खींचकर कार से निकाला और फिर...
शादी में दूल्हा ने दुल्हन को जबरदस्ती कार से खींचकर निकाला। वो दुल्हन को घसीटता रहा। उसे धक्का देता रहा।
नई दिल्ली। शादी का दिन सबके लिए जीवन का सबसे सुखद दिन होता है। इस मौके को हर कोई यादगार बनाना चाहता हैं, लेकिन कई बार ये खास मौका विवाद की वजह बन जाता है। चीन की एक शादी में भी ऐसा ही कुछ हुआ। शादी में दूल्हा-दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दूल्हे ने सरेआम दूल्हन के साथ बदसलूकी की। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चीन की एक शादी में दूल्हा ने दुल्हन को जबरदस्ती कार से खींचकर निकाला। वो दुल्हन को घसीटता रहा। उसे धक्का देता रहा। ये सब देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद दुल्हन कार से निकलने के लिए ज्यादा पैसे मांग रही थी, जिससे नाराज होकर लड़के ने उसे जबरदस्ती कार से बाहर निकाल दिया।
कुछ रिपोर्टस के मुताबिक दुल्हन ने शादी से पहले ही उससे शादी के लिए 300,000 युआन लिए थे। जिसके बाद कार से निकलने के लिए वो उससे 8800 युआन और मांग रही थी, जिसके वो नाराज हो गया और इसी गुस्से की वजह से लड़के ने दुल्हन के साथ बदसलूकी की। कुछ लोगों का कहना है कि शादी से एक दिन पहले ही दूल्हे ने अपनी दुल्हन को पराए मर्द के साथ सोते देख लिया था, जिसे लेकर वो उससे नाराज था।
जबकि दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि उसकी पत्नी को लेकर गलत खबर चलाई जा रही है। वो शादी में कार के ड्राइवर से नाराज था जो बार बार पैसों की मांग कर रहा था। वो बार-बार गाड़ी रोक देता था। 10 मिनट के रास्ते को वो 2 घंटे में लेकर आया और इसी बात से वो नाराज हो गया। हलांकि उससे ये नहीं बताया कि आखिर ड्राइवर का गुस्सा उसने पत्नी पर क्यों उतारा। देखिए दुल्हन के साथ की गई बदसलूकी का ये वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications