Video: चिंपैंजी ने साबुन लगाकर रगड़-रगड़ कर धोए कपड़े, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर चिंपैंजी की नटखट हरकतों की वीडियो आये दिन वायरल होती रहती हैं। चिंपैंजी की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। चिंपैंजियों को इंसानों के बेहद करीब माना जाता है। इंसानों से उनकी हरकतें काफी मिलती जुलती हैं। इसलिए इस बात में भी कोई दोराय नहीं कि चिंपैंजी बेहद चतुर और समझदार जानवर होता है। चिंपैंजी इतने बुद्धिमान होते हैं कि वैज्ञानिकों ने उनकी बौद्धिक क्षमता पर कई प्रयोग किये हैं। कई प्रयोगों में वैज्ञानिकों ने पाया कि चिंपैंजियों ने उनके सामने आने वाली समस्या को अपनी विवेकशीलता से हल कर दिया। सोशल मीडिया पर चिंपैंजी की नटखट हरकतों की वीडियो आये दिन वायरल होती रहती हैं। चिंपैंजी की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

देसी स्टाइल में चिंपैंजी ने धोए कपड़े
वीडियो में चिंपैंजी इतनी सफाई से कपड़े धोता नजर आ रहा है कि एक बार को आपका मुंह फटा का फटा रह जाएगा कि आखिर एक चिंपैंजी ऐसा कैसे कर सकता है। वीडियो में चिंपैंजी बाकायदा साबुन लगाकर एक टी-शर्ट को धोता दिखाई दे रहा है। वह एक बहते पानी के पास बैठा हुआ है और एक पीले रंग की टी-शर्ट को धो रहा है। पहले वह उसे पानी से भिगोता है और उसके बाद उस पर साबुन भी लगाता है और बाद में अपने हाथों से उसे रगड़ता भी है। वीडियो देखकर आश्चर्यचकित होने वाले व्यक्ति बिल्कुल भी हैरान न हों, क्योंकि चिंपैंजी काफी अच्छी तरह जानते हैं कि कपड़ों को कैसे धोया जाता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है। अब तक इस वीडियो को 3000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस वजह से इंसानों की नकल कर लेते हैं चिंपैंजी
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इंसान और चिंपैंजी अपने डीएनए का 98.8 प्रतिशत हिस्सा साझा करते हैं। इसलिए चिंपैंजी इंसानों द्वारा की जाने वाली हरकतों को आसानी से अपना लेता है। यह भी देखा गया है कि चिंपैंजी शब्दों याद करने, खिलौनों के साथ खेलने में सक्षम हैं। यहां तक कि अपने किसी प्रिय को खो देने का वे शोक भी मनाते हैं।

बच्चे को नहलाने का ये वीडियो भी हुआ था वायरल
पिछले साल एक बंदरिया का अपने बच्चे को नहलाने का वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में बंदरिया अपने बच्चे को नहाना सिखा रही थी। इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया था। देखें वायरल वीडियो....
This is the way mother teaches their kid that no one else can take a bath for you... pic.twitter.com/bMko4N4hXk
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 27, 2021












Click it and Unblock the Notifications