OMG! पालतू कुत्ते से इतना प्यार की दुल्हन ने पति के साथ-साथ उसके साथ लिए सात फेरे
इस दुल्हन को अपने पालतू कुत्ते से इतना प्यार है कि उसने अपने पति के साथ-साथ उसके साथ भी सात फेरे ले लिए।
नई दिल्ली। कई लोगों को अपने पालतू जानवरों के बेहद प्यार होता है। वो उस का खूब ख्याल रखते है। इस प्यार के बदले जानवर भी उन्हें बराबर का रिस्पांस देते हैं, लेकिन कई बार ये प्यार आप पर भारी पड़ जाता है। खासकर मानसी के साथ जो हुआ उसे देखकर तो यहीं कहा जा सकता है कि उसे अपने पालतू कुत्ते से प्यार करना महंगा पड़ा है। दरअसल मानसी के पास सुल्तान नाम का कुत्ता था, जिसे वो बेहद प्यार करती थी। सुल्तान भी मानसी के लिए वफादार था, लेकिन उसका ये प्यार उसकी शादी पर भारी पड़ने लगा। मानसी की शादी के वक्त उसके कुत्ते को देखकर सब दंग रह गए। लाल रंग की शेरवानी में सुल्तान किसी दूल्हे से कम नहीं रह रहा था।

मानसी ने अपनी शादी के दिन उसे भी लाल रंग की शेरवानी पहनाई और शादी के वक्त तक अपने साथ रखा। जब वो अपने पति के साथ फेरे लेने लगी तो सुल्तान उसका हाथ छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। मानो वो मानसी को किसी और के साथ जाने नहीं देना चाहता हो। आखिर में मानसी को पति के साथ-साथ सुल्तान के साथ फेरे लेने पड़े।
वहां मौजूद मेहमान इसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने जब देखा कि मानसी कुत्ते के साथ फेरे ले रही है तो वो दंग रह गई। लोगों ने पहले से हैरानी जताई लेकिन बाद में कुत्ते का उसके प्रति लगाव देखकर सब हंस पड़े। कॉलर फोक नाम के फेसबुक पेज पर इसका वीडियो अपलोड किया गया है। जिसे अब तक 1 लाख 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है। वहीं डेढ़ हजार के आसपास लोगों ने इसे लाइक किया है। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications