Video: शादी से पहले दुल्हन ने फैमिली के साथ किया धमाकेदार डांस, देखने वाले रह गए दंग
शादी से पहले दुल्हन से घरवालों के साथ किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो।
नई दिल्ली। आमतौर पर शादी के वक्त दुल्हन को शर्माते हुए, लजाते हुए देखा जाता है। लेकिन आज जो दुल्हन का रूप हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखके दिमाग में दुल्हनों को लेकर बनी तस्वीर बदल जाएगी। ये दुल्हन शांत और शर्मीली होने के बजाय काफी बोल्ड और बिंदास है। वो शादी के पहले घर में पूरा धमाल मचाती है। दरअसल सोशल मीडिया पर प्री वेडिंग समारोह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में दुल्हन अपने परिवारवालों के साथ शादी से पहले धमाकेदार डांस करती है।

दुल्हन पीले रंग के लहंगे में पूरे घर में घूम-घूम कर डांस करती है। कभी सहेलियों के साथ तो कभी भाईयों के साथ। कैटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म बार-बार देखों के हिट गाने नच दे सारे गाने पर दुल्हन अपने परिवारवालों के साथ खूब थिरकती है।
इस वीडियो को 15 मई यूट्यूब पर अपलोड किया गया है, जिसे 349,897 लोगों ने देखा है। वीडियो दहिया की हल्दी के नाम से अपलोड किया गया है। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए जिंदादिल दुल्हन का शानदार डांस....












Click it and Unblock the Notifications