सेल बढ़ाने के लिए दुकानदार ने निकाला जुगाड़, टब में मछलियों के साथ बिठा दी बिकिनी मॉडल
सेल बढ़ाने के लिए दुकानदार ने टब में मछलियों के साथ बिठा दी बिकिनी मॉडल
नई दिल्ली। अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग के लिए अजीबों-गरीब आइडियाज खोजते हैं और उसे एंप्लीमेंट करते हैं। कुछ आइडिया जो वास्तव में अच्छे होते हैं, उन्हें हम सब पसंद करते हैं , लेकिन कई बार मार्केटिंग के लिए अपनाया गया तरीका उल्टा पड़ जाता है। बैंकॉक की एक फिश शॉप का आइडिया उनपर ही भारी प़ड़ गया। मार्केटिंग तकनीक के तहत बैंकॉक की एक फिश शॉप ने जो आइडिया अपनाया, उसे लेकर अब उसे ट्रोल होना पड़ रहा है।

मछली के टब में बिठा दी लड़कियां
थाईलैंड, बैंकॉक के चाटुचक मार्केट के एरोवाना मॉल में ग्रैंड ओपनिंग का कार्यक्रम चल रहा था। ये फिश शॉप बैंकॉक के एरोवाना मॉल में है हजारों की संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। लोग यहां एक खास शॉप पर इक्ठ्ठा हो रहे थे। मॉल में बने एक फिश शॉप में पास ये लोग पहुंच रहे थे। लोगों ने इस खास शॉप के बारे में सुना था। खबर फैली थी कि यहां फिश टब में मछलियों के साथ बिकिनी पहने मॉडल्स को को भी रखा गया है।

बिकिनी मॉडल्स को देखने पहुंची भीड़
दरअसल मॉल में एक फिश स्टोर की ग्रैंड ओपनिंग थी। स्टोर ने ओपनिंग से पहले ही ये खबर फैला दी थी कि उनके यहां मछलियों के साथ टब में बिकिनी पहने लड़कियों होंगी। इस खबर के फैलते ही वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। स्टोर के बाहर भी दुकानदार ने कुछ ऐसा दी इंतजाम किया था। फिश पॉउड में मछलियों के साथ बिकिनी पहने मॉडल भी बैठी थी, जो लोगों को आकर्षित कर रही थी। लोग उन्हें देखने वहां पहुंच रहे थे।

80 लाख से ज्यादा व्यूज
फिश स्टोर ने अपनी सेल बढ़ाने के लिए ये आइडिया अपनाया था। दुकान की ओपनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 26 सेकेंड का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो गया है। अब तक इसे 92 लाख लोगों ने देखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पानी की टंकी में बैठी लड़कियां लोगों को दुकान में आने के लिए बुला रही है।












Click it and Unblock the Notifications