बैंगलुरू की इन लड़कियों का स्केटबोर्ड डांस हो रहा है वायरल, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
बैंगलुरू में स्केटबोर्ड पर लड़कियों के डांस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अब तक 128772 लोगों ने इस वीडियो को देखा है।
बैंगलुरू। इस साल एक दर्दनाक हादसे के साथ बैंगलुरू की शुरूआत हुई। न्यू ईयर की रात बैंगलुरू की सड़कों पर शर्मनाक हादसा हुआ। लड़कियों से छेड़कानी की गई। एक के बाद एक सर्मसार कर देने वाले वीडियोज सामने आए, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आप एक बार फिर से इस साइबर सिटी पर गर्व करेंगे।

वीडियो में लड़कियों ने स्केटबोर्ड पर डांस कर एक बार फिर से खड़े होने की कोशिश की है। उन विचारों को तोड़ने की कोशिश की है, जो लड़कियों को शहरों की सड़कों से दूर रहने की सलाह देते हैं। स्केटबोर्ड को सामन्यतया मर्दों का खेल समझा जाता है, लेकिन इन लड़कियों से स्केटबोर्ड पर डांस कर उसपर अपना अधिकार जमाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की साड़ी और नाक में नथ पहनकर स्केटबोर्ड पर सड़कों पर निकलती है।
उसे लोग घूरते हैं. थोड़ी देर में उसे एक और लड़की उसके साथ हो जाती है जो जींस और कैंप में है। वहीं एक बच्ची भी उनके साथ स्केटबोर्ड पर आ जाती है। लोग इन लड़कियों को लगातार घूरते रहते हैं। बैंकग्राउंड में "I would not hold you back." गाना बजता है। फिर एक के बाद एक कई कतई लड़कियां उनके साथ हो जाती है। वीडियो को 6 फरवरी को वाइल्ड बीट नाम के अकाउंट से यूट्यूब पर अपलोड किया गया। अब तक इसे 128772 लोगों ने देख दिया है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications