Video: महिला का नोटों से भरा पर्स अपनी चोंच में दबाकर ले उड़ा पक्षी, देखें क्या हुआ आगे
नई दिल्ली, 06 नवंबर। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल हो जाते है जिनको देखकर आश्चर्य तो होता है ही साथ सबक भी मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो जमकर वायरल हो रहा है। ये एक पक्षी का वीडियो है जिसे देखकर लोग ये ही कर रहे हैं कि हमें हर जगह बहुत सतर्क रहना चाहिए।

महिला अपना सामान रखकर आराम कर रही थी
इस वीडियो को देख कर आपन पब्लिक प्लेस पर लोगों से ही नहीं पक्षियों से भी सतर्क हो जाएंगे। दरअसल, इस वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक पार्क में एक महिला अपना सामान कार्नर की बेंच पर रखकर आराम कर रही थी। जहां उसने सामान रखा था उसमें उसका मोबाइल, कुछ खाने का सामान और नोटों से भरा पर्स रखा था। कुछ ही देर बीतती है एक बड़ा सा पक्षी अचानक आता है लेकिन वो महिला उस पर ध्यान नहीं देती है और वो पक्षी उसका नोटों से भरा पर्स लेकर उड़ जाता है।

महिला का नोटों से भरा पर्स अपनी चोंच में दबाकर ले उड़ा पक्षी
पक्षी जैसे ही उसका नोटों से भरा पर्स चोंच में लेकर भागता है उसके पीछे महिला भागती है और जोर-जोर से चिल्लाती है कि वो पक्षी डर कर उसका पर्स छोड़ दे लेकिन लड़की बहुत देर तक उसके पीछे भागती है लेकिन पक्षी उसका पर्स लेकर फुर्र हो जाता है।

पीछे भागने के बाद क्या मिलता है पर्स
लड़की को उसे अपना नोटों से भरा पर्स नहीं मिलता है और वो निराश होकर कुछ देर पक्षी के पीछे भागने के बाद बैठ जाती है। लेकिन ये पूरी घटना पार्क में लगे कैमरे में रिकार्ड हो जाती है जिसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो को देखकर लोग कर रहे ये कमेंट
लोग इस मजेदार वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है और एक यूजर ने लिखा मस्ती के चक्कर में लग गया चूना। लोग एक दूसरे को सबक पढ़ा रहे हैं तक अगर हम चौकन्ने नहीं रहेंगे तो ऐसा ही होगा। इसके अलावा कुछ लोग महिला के साथ हुई इस घटना पर अफसोस भी जता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications