Video: बच्चे के गले में बांधा पट्टा और घसीटने लगी सड़क पर, महिला पर भड़क उठे लोग
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोगों का खून खौल गया है। वीडियो में एक महिला छोटे से बच्चे को सड़क पर घसीटती हुई ले जा रही है। इतना ही नहीं, महिला ने बच्चे के गले में पट्टा भी बांध रखा है जिसके साथ वो उसे खींच रही है।
लिवरपूल। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख कर लोगों का खून खौल गया है। वीडियो में एक महिला छोटे से बच्चे को सड़क पर घसीटती हुई ले जा रही है। इतना ही नहीं, महिला ने बच्चे के गले में पट्टा भी बांध रखा है जिसके साथ वो उसे खींच रही है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि कोई इंसान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है। वीडियो इंग्लैंड के लिवरपूल का बताया जा रहा है।


सड़क पर चलते-चलते गिर गया था बच्चा
ये वीडियो बुधवार को ट्विटर पर एक जो कैन नाम के लड़के ने डाली थी। जो ने कहा उन्हें ये देख कर उन्हें यकीन नहीं हुआ कि एक महिला वाकई में ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला इस बच्चे के साथ चल रही थी और तभी बच्चा गिर जाता है।

बच्चे को घसीटती रही महिला
महिला ने देखा कि बच्चा गिर गया है लेकिन वो फिर भी चलती रही। महिला की शर्मनाक हरकत केवल यही नहीं थी, उसने बच्चे के गले में एक पट्टा भी बांध रखा था। सड़क पर मौजूद लोगों को एक पल को तो समझ नहीं आया कि क्या किया जाए।
देखिए दंग कर देने वाला वीडियो
वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने के बाद इसपर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है। सोशल मीडिया पर कई लोगों का ये भी कहना है कि ये बच्चा नहीं बल्कि खिलौना है लेकिन वीडियो को डालने वाले व्यक्ति का कहना है कि ये बच्चा ही था। (वीडियो साभार : The AIO Entertainment)












Click it and Unblock the Notifications