जब 3 करोड़ की Lamborghini के उपर चढ़ गया शख्स, थम गया मालिक का दिल

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक लड़का सड़क पर खड़ी 3 करोड़ की लैम्बॉर्गिनी पर चढ़ कर भाग रहा है। अपनी महंगी गाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार देख गाड़ी का मालिक भी हक्का-बक्का रह गया। बाद में जब वो लड़का उसके हत्थे चढ़ा तो मालिक ने उसे अच्छे से सबक सिखाया।

नई दिल्ली। जब कोई महंगी गाड़ी खरीदता है तो उसे हर वक्त गाड़ी की चिंता सताती रहती है। कहीं गाड़ी पर खरोंच न आ जाए, कहीं कोई उसे चुरा न ले जाए। अगर किसी की महंगी गाड़ी पर कोई सामने चढ़ने लगेगा तो कैसा लगेगा? वो भी तब जब गाड़ी 3 करोड़ की हो और लैंबॉर्गिनी हो! दिल दहल उठेगा न। ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जब भरे बाजार में उसकी 3 करोड़ की गाड़ी पर एक शख्स चढ़ गया। इस पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और जमकर देखा जा रहा है।

Bizarre

शान से खड़ी थी 3 करोड़ की गाड़ी

शान से खड़ी थी 3 करोड़ की गाड़ी

इंटरनेट पर एक यूजर ने वीडियो डाला है जिसे काफी देखा जा रहा है। जिन लोगों को गाड़ियों का शौक है, ये वीडियो देखकर उनके दिल में तेज दर्द उठ सकता है। 3 करोड़ की ये शानदार कार सड़क पर पूरे शान से खड़ी थी। हर किसी कि नजरें आते-जाते बस इस गाड़ी पर टिक रही थीं। गाड़ी के मालिक के लिए भी ये गर्व का पल था और वो सीना चौड़ा कर वहीं खड़ा था कि तभी...

मालिक रह गया हक्का-बक्का

मालिक रह गया हक्का-बक्का

तभी एक आदमी तेज भागते हुए आया और उसकी गाड़ी पर चढ़कर आगे भाग गया। उसने इतनी जल्दी सब किया कि वहां मौजूद लोग बस देखते रहे। गाड़ी के मालिक की आंखों के आगे तो जैसे अंधेरा छा गया हो। उसे जब तक कुछ समझ आता, तब तक वो लड़का भाग कर आगे निकल गया था। तभी मालिक होश में आया वो फटाफट उसके पीछे भागा।

लौट कर फिर आया वो लड़का

लेकिन लड़का बहुत आगे निकल चुका था। बेचारा मालिक अपनी कार को ही देखता रह गया। तभी वो लड़का फिर आया और उसने पीछे से गाड़ी पर चढ़ कर भागने लगा। उसे लगा कि इस बार भी वो बच निकलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार वो कार मालिक के हत्थे चढ़ गया और मालिक ने उसे अच्छे से सबक सिखाया। लड़का ऐसा क्यों कर रहा था ये तो मालूम नहीं चल पाया है। फिलहाल आप ये मजेदार वीडियो देखिए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+