VIDEO:मुंबई मैराथन में साड़ी पहनकर दौड़ी 80 साल की "नानी", लोगों के लिए बनीं प्रेरणा
VIDEO:मुंबई मैराथन में साड़ी पहनकर दौड़ी 80 साल की नानी , लोगों के लिए बनीं प्रेरणा

टाटा मुंबई मैराथन का आयोजन बीते रविवार को हुआ था। जिसमें सोशल कॉज के लिए सभी बैग्राउंड के मुंबई निवासी एक साथ दौड़े, इस मैराथन में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हुए। वहीं इस मैराथन के बाद सबसे अधिक चर्चा हो रही है 80 साल की नानी की जिन्होंने साड़ी पहनकर मैराथन की। हाथ में तिरंगा लहराते हुए वो वायरल वीडियो में दौड़ लगाती नजर आ रही हैें। 80 वर्षीय महिला को एक प्रतियोगी के रूप में मैराथन दौड़ते हुए देखकर सभी को बहुत आश्चर्य हुआ।
जानें मैराथन में कितनी दूरी भागी ये "नानी"
इन 80 साली की नानी का ना भारती है। पोती डिंपल मेहता फर्नांडिस ने मैराथन दौड़ते हुए अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में बूढ़ी नानी साड़ी और स्नीकर्स में तिरंगे को पकड़े हुए मैराथन दौड़ती नजर आ रही है। उन्होंने 51 मिनट में 4.2 किलोमीटर की दूरी पूरी की।
80 वर्षीय नानी की दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेरित हूं
डिंपल मेहता फर्नांडिस इस वीडियो के कैप्शन लिखा "इस रविवार को टाटा मैराथन में भाग लेने वाली मेरी 80 वर्षीय नानी की दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य से प्रेरित हूं। प्रेरक, है ना?
लोगों ने की महिला की तारीफ की
यह वीडियो एक दिन पहले शेयर किया गया और इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही हजारों की संख्या में लोगों ने लाइक किया और कई प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। एक शख्स ने लिखा "वाह, वह कितनी प्रेरक महिला हैं !" दूसरे यूजर ने कहा, "बधाई नानी। बहुत अच्छा। इसे जारी रखें।" एक तीसरे ने लिखा, "युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा।"












Click it and Unblock the Notifications