Gujarat Flood: औरंगा नदी में फंसा शख्स, तेज बहाव के बीच पेड़ बना सहारा, Video में देखें कैसे बची जान
Gujarat Flood: मानसून की बारिश इस साल कई इलाकों में तबाही लेकर आई। गुजरात, महाराष्ट्र समेत दक्षिण और पश्चिम के कई राज्यों इस बार बाढ़ हालात देखे गए। गुजरात के वलसाड बाढ़ के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया क्योंकि आस-पास की सड़कों पर पानी भर जाने से संपर्क टूट गया। शहर में एनडीआरएफ और वलसाड प्रशासन की टीम लगातार लोगों को रेस्क्यू कर रही है। इस बीच एनडीआरएफ ने औरंगा नदीं में फसें एक शख्स को रेस्क्यू किया है।
गुजरात में भारी बारिश के कारण औरंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे जिले में दहशत का माहौल है। चिपवाड क्षेत्र और मोगरावाड़ी क्षेत्र अंडरपास में पानी भर गया, जिसके कारण बंद करना पड़ा।

वहीं वलसाड के भांगड़ाखुर्द गांव और बंदर रोड इलाके का जलभराव के कारण संपर्क टूट चुका है। वलसाड के कश्मीर नगर में एनडीआरएफ और वलसाड प्रशासन की टीम लगातार बढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकालने में जुटी है। करीब डेढ़ सौ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।
इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एनडीआरएफ की टीम औरंगा नदी के तेज बहाव के बीच पेड़ पर चढ़े एक शख्स का रेस्क्यू कर रही है।
#WATCH | Gujarat: NDRF team rescued a person stuck in the Auranga river in the Khanjan Palia area of Valsad
(Source: NDRF) pic.twitter.com/IVDdzV2vZM
— ANI (@ANI) August 25, 2024
दरअसल, पानी की बहाव इतना तेज था, कि पेड़ कभी भी जड़ से उखड़कर बह सकता है। लेकिन अपनी जान बचाने के लिए जब शख्स को कुछ ना सूझा तो वो पेड़ पर ही चढ़ गया। लेकिन जब एनडीआरएफ की नजर शख्स पर पड़ी तो उसका सफल रेस्क्यू कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications