पार्टनर नहीं है तो निराश ना होइये... इन 5 तरीकों से आप मना सकते हैं Valentine's Day
जरूरी नहीं कि वेलेंटाइन डे सिर्फ कपल ही मनाएं। आप कई तरीकों से इसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। सिंगल लोग भी वेलेंटाइन डे को उसी तरह मना सकते हैं, जैसे कि कपल मनाते हैं।

आज वेलेंटाइन डे है और ये दिन प्रेमियों के लिए खास माना जाता है। इस दिन प्रेमी एक-दूसरे को बढ़िया गिफ्ट्स देते हैं। सलमान खान ने एक बार कहा था कि वेलेंटाइन डे से मेरा क्या लेना-देना.. लेकिन आप सबको अकेले रहकर निराश होने की जरूरत नहीं। वी डे सिर्फ कपल्स और रिश्तों को ही सेलिब्रेट करने का ओकेजन नहीं है। बल्कि सिंगल लोगों के लिए भी ये सेल्फ लव मनाने का एक बढ़िया जरिया हो सकता है। इस दिन को मनाने के लिए सभी सिंगल लोगों के लिए एक बढ़िया लिस्ट तैयार की गई है। आइये इसपर नजर डालते हैं...

सिर्फ प्रेमियों का ही नहीं वेलेंटाइन
अकसर वेलेंटाइन डे प्रेमी मनाते हैं। आपस में एक-दूसरे को भरपूर प्यार देकर, गिफ्ट्स देकर लवर्स अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं। लेकिन अगर कोई सिंगल हो तो जरूरी नहीं कि इस दिन का उसकी जिंदगी में कोई महत्व ही नहीं है। वेलेंटाइन डे को सिंगल लोग भी बड़े आराम से मना सकते हैं। आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपना वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं।

सोलो ट्रिप
जरूरी नहीं कि वेलेंटाइन डे सिर्फ कपल ही मनाएं। ये दिन आप खुद को समर्पित भी कर सकते हैं। और इसका सबसे अच्छा तरीका सोलो ट्रिप है। जी हां! य़कीन मानिये सोलो ट्रिप इस दिन आपको खुद को पहचानने या फिर खुश रखने में बेहद मददगार साबित हो सकती है। किसी खूबसूरत जगह जाकर खुद को समय देने का ये अच्छा मौका हो सकता है।

खुद को डेट पर ले जाइये
अच्छे से तैयार होइये और किसी शानदार से रेस्तरां में जाइये। स्किन केयर, स्पा और सैलून जाकर खुद को ग्रूम करिये और अपना ख्याल रखिये। अपने दिन को किसी अच्छी सी मूवी देखकर बिताइये। और साथ में एक सॉल्टी पॉपकॉर्न भी खाइये। इस तरह सेल्फ केयर कर आप इस वेलेंटाइन का लुत्फ उठा सकते हैं।

हाउस पार्टी
अपने दोस्तों औऱ परिवार के साथ हाउस पार्टी करना भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एक डिनर टेबल सजा कर आप न सिर्फ माहौल को शानदार बना सकते हैं, बल्कि ये वक्त दोस्तों और परिवार के साथ बिताने के लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। अपने दोस्तों के साथ कुछ दिलचस्प गेम खेलने की प्लानिंग कर सकते हैं। और किसी शानदार से गाने पर डांस भी किया जा सकता है।

पिकनिक
किसी झील के किनारे आप शानदार सी पिकनिक भी रख सकते हैं। इसमें अपने दोस्तों को शामिल करने का आइडिया भी कुछ बुरा नहीं है। तो देर किस बात की.. अपना पसंदीदा खाना पैक करिये और इसे किसी शानदार लोकेशन पर दोस्तों या फिर पसंदीदा लोगों के साथ एन्जॉय करिये। इस तरह भी आप वेलेंटाइन डे को बेहद अच्छे और यादगार तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं।

फिल्म/सीरीज देखिये
ओटीटी प्लेटफॉर्म अपना मूड अच्छा करने का बढ़िया जरिया हो सकते हैं। अपने मूड को अच्छा करने के लिए आप कोई शानदार सी वेब सीरीज देख सकते हैं। वेलेंटाइन डे के खास मौके पर आप खुद को एक मूवी डेट पर ले जाने का आइडिया सोच सकते हैं। या फिर घर बैठे ही किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देख सकते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications