Viral: आलू की लजीज सब्जी के बीच दिखा बड़ा सा कीड़ा, रेल में सफर कर रहा यात्री भड़क उठा

Train food: सफर करने से पहले हमेशा हम सेफ्टी और सुविधाओं को ध्यान में रखते हैं। फिर बात चाहे सरकारी वाहनों से यात्रा करने की हो या फिर प्राइवेट वाहनों से। हर इंसान सफर के दौरान सुख-सुविधाओं का हकदार भी है और इसी के लिए इंसान अच्छा-खासा पैसा भी खर्च करता है। लेकिन कई बार लोगों को काफी निराश होना पड़ जाता है।

ऐसा ही कुछ ट्रेन यात्रा के दौरान एक शख्स के साथ हुआ। रविवार को शेयर की गई ट्विटर पोस्ट में एक शख्स ने ट्रेन में मिले खाने की फोटो शेयर की। फोटोज में उत्तर प्रदेश की ट्रेन में परोसे गए शाकाहारी खाने में एक कीड़ा साफ नजर आ रहा है।

Credit: @The_filmylaunda/Twitter

देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ट्रेन में मिले खाने की ये तस्वीर तेजी से वायरल होने लगी। तस्वीर इतनी सुर्खियों में आई कि रेलवे सेवा को ट्वीट का जवाब देना पड़ा। उन्होंने लिखा- आपकी शिकायत रेल मदद पर दर्ज कर ली गई है। आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिये ये भेजा गया है। आप अपनी शिकायत का लिंक https://railmadad. Indianrailways.gov.in/madad/final/home.jsp के माध्यम से ट्रैक कर सकते हैं।

रेलवे ने आगे कहा कि हमारा इरादा आपके अनुभव को खराब करना नहीं था। ऐसी घटना दोबारा ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। आपसे अनुरोध है कि मोबाइल नंबर हमारे साथ सीधे संदेश (डीएम)-आईआरसीटीसी अधिकारी से साझा करें।

बताते चलें कि ये पहला मामला नहीं है, जब किसी यात्री ने इस तरह का अनुभव किया हो। इससे पहले भी एक यात्री ने ट्रेन में मिले खाने की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि ये खाना कैसा है। शख्स ने खाने की जो तस्वीर साझा की थी, उसमें एक कीड़ा साफ नजर आ रहा था। तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी और लोग इसपर खूब रिएक्शन देने लगे।

कई लोगों ने बताया कि उन्होंने भी इस तरह का अनुभव किया है। कई बार ऐसी स्थिति का सामना उन्होंने भी किया है। इसके बाद रेलवे सेवा को उस शख्स की शिकायत पर जवाब देना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+