यूपी के एक गांव में घुस आया बाघ, गुरुद्वारे की दीवार पर फरमाने लगा आराम, वायरल हुआ VIDEO

हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक गांव में बड़ा सा बाघ घुस आया। बाघ के गांव में घुसने की खबर सुनते ही गांववालों का हुजूम उसे देखने के लिए इकट्ठा हो गया।

मामला है यूपी के पीलीभीत जिले का, जहां टाइगर रिजर्व से एक बाघ रात में अटकोना गांव आ पहुंचा। बाग को गुरुद्वारे की दीवार पर आराम फराते देखा गया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Tiger

जब लोगों ने इस बड़े से बाघ को देखा तो इसे देखते ही रह गए। बाघ को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। इसके बाद वन विभाग ने जाल लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी इस खबर को सुनने के बाद वहां पहुंचे।

Recommended Video

      यूपी के एक गांव में घुस आया बाघ, गुरुद्वारे की दीवार पर फरमाने लगा आराम, वायरल हुआ VIDEO

      वीडियो में भी देखा जा सकता है कि आसपास लोगों की भीड़ जमा हो रखी है और बीच में दीवार पर बाघ आराम फरमा रहा है। बाघ देखने में काफी बड़ा है और लोग उसे देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। बाघ को देखने के लिए दूर दूर से लोग इकट्ठे हुए और फोन निकालकर उसके वीडियोज बनाने लगे और तस्वीरें लेने लगे।

      वीडियो को देखने के बाद लोग इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत ज्यादा खतरनाक हो सकता है। लोगों को ये बात समझनी चाहिए कि इस तरह इनके पास नहीं आना चाहिए। अपना और अपने परिवार का ख्याल भी रखना चाहिए। प्रशासन को भी सख्त होना चाहिए।

      कई लोगों ने कहा कि ये देखने में कितना खूबसूरत लग रहा है। कई लोगों ने बाघ की तारीफ की तो कईयों ने आसपास भीड़ इकट्ठा किए लोगों की जान की चिंता भी जताई। लोगों ने कहा कि इस तरह से बाघ के आसपास भीड़ इकट्ठी करना सरासर गलत है। बाघ का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

      यहां देखें वीडियो...

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+