महिला का तीन महीने पहले बना पति निकला उसका अपना ही दादा

वाशिंगटन। एक 24 साल की नई नवेली दुल्हन के पैरों तले की जमीन उस समय खिसक गई जब उसे पता चला कि तीन महीने पहले उसने जिनसे शादी की थी, वह उसका अपना दादा है।

marriage

पिता का पिता निकला पति

24 साल की युवती ने तीन महीने पहले 68 साल के एक अरबपति से शादी की। जब वह अपने पति के घर में एक एलबम को पलट रही थी तो अचानक उसने अपने पिता की फोटो उसमें देखी। उसे पता चला कि उसका पति दरअसल उसके पिता का पिता यानि दादा है। युवती का पिता उसके पति की पहली पत्नी का बेटा है।

पति भी जानकर हुआ हैरान, सुनाई कहानी

पति ने बताया कि उनकी पहली दोनों शादियां असफल रही हैं और युवती के साथ उन्होंने तीसरी शादी की। उन्होंने कहा, 'मैं जानकर हैरान हूं कि वह मेरी पहली बीवी के बेटे की बेटी है। मेरी पहली बीवी बहुत साल पहले मुझे छोड़कर बच्चों के साथ कहीं चली गई थी। मैंने बहुत खोजा मगर उन लोगों का कहीं कुछ पता नहीं चला था।'

पति ने आगे बताया, 'फिर उसके बाद मैंने दूसरी शादी की और वहां भी वह बच्चों के पिता बने लेकिन दूसरी बीवी से भी उनका तलाक हो गया। उस तलाक के बाद उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई।'

अचानक पति की अरबों की लॉटरी लगी

पति ने कहा, 'मेरी आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी थी लेकिन अचानक दो साल पहले लॉटरी जीतने पर मुझे अरबों रुपए मिले। उसके बाद मैंने शादी करने की सोची और लोकल डेटिंग साइट पर दुल्हन खोजने लगा।'

अपनी नई बीवी के बारे में बताते हुए पति ने कहा, 'उस डेटिंग साइट पर कई खूबसूरत लड़कियां थीं जिसमें मुझे इसकी सूरत कुछ जानी पहचानी सी लगी। वो मुझसे रेस्टोरेंट में मिलने आई और उसके बाद हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हम दोनों के बीच अपने परिवारों के बारे में कम बातें हुईं। मेरी बीवी ने बताया था कि उसके पिता ने प्रेग्नेंट होने की वजह से उसे घर से निकाल दिया था।'

अपने दादा 'पति' के साथ जिंदगी बिता रही युवती

युवती ने कहा कि जब उसने एलबम में पाया कि पति दरअसल उसका दादा है तो वह निराश हुई। युवती का कहना है कि पति के साथ उसका रिश्ता इतना मजबूत है कि इस खुलासे की वजह से वह इसे तोड़ नहीं सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+