पड़ोसी के बेडरूम से रात को आती थी आवाजें, तो लिख डाली चिठ्ठी, जो हुई वायरल
19 साल की छात्रा ने अपने पड़ोसी के घर से रात में आने वाली आवाजों से परेशान होकर एक अजीबो-गरीब चिठ्ठी ही लिख डाली, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नई दिल्ली। दुनिया सही में अजूबों का मेला है जिसका ताजा प्रमाण है ये खबर जो कि न्यूयार्क से आई है। जिसमें 19 साल की छात्रा ने अपने पड़ोसी के घर से रात में आने वाली तेज आवाजों से परेशान होकर एक चिठ्ठी ही लिख डाली।
दरअसल 19 साल की जेनी लेवीनी, जो कि Syracuse University की छात्रा है, अपने पड़ोसी (रूम नंबर 333) के घर से आने वाली आवाजों से बहुत परेशान थीं। तमाम कोशिशों के बावजूद जब उसके पड़ोसी के बेडरूम से आने वाली आवाजें कम नहीं हुई थीं तो उसने एक मजाकिया अंदाज में चिठ्ठी लिखी और पड़ोसी के घर के दरवाजे पर छोड़ आयी।
college is weird pic.twitter.com/kOAku64pC9
— Jenna Levine (@JennaFrmDaBl0ck) 31 October 2016
इस खत में उसने अपने पड़ोसी के लिए लिखा था कि माना कि आप अपने अंतरंग प्रेम में इतना लिप्त रखते हैं कि आपको ध्यान नहीं रहता कि आप के प्रणय लीला की आवाजें हमें तकलीफ देती हैं और डराती हैं। इसलिए जरा धीमी आवाज में अपने प्रेम को अपने साथी के साथ बांटे।
मजाकिया अंदाज में मिला जवाब
जेनी ने अपना यह खत ट्विटर पर डाला था, जिसके जवाब में उनके पड़ोसी ने मजेदार ढंग अपनाया। उसने जेनी को पोस्टकार्ड और चॉकलेट भेजा और अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इस पोस्टकार्ड के एक तरफ केले का पोस्टर लगा हुआ था और दूसरी तरफ मजेदार ढंग का जवाब, जिसे नीचे के ट्वीट में पढ़ने के बाद आप भी खिलखिलाकर हंस पड़ेगे।

हालांकि जेनी का ये मजेदार सवाल-जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।













Click it and Unblock the Notifications