ये कैसा रेस्तरां है! बेहद बदतमीज है स्टाफ, खाना लाने के बाद दिखा रहे मिडिल फिंगर, VIDEO VIRAL

वायरल वीडियो में रेस्तरां का स्टाफ बहुत ही बदतमीजी से कस्टमर के साथ पेश आ रहा है। लेकिन ये रेस्तरां इसी वजह से फेमस है। स्टाफ के खाना लाने के तरीके का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Credit: Twitter/@BornAKang

किसी भी होटल या फिर कैफे के स्टाफ का बिहेवियर बहुत मायने रखता है। अकसर आपने देखा होगा कि भले ही स्टाफ की सर्विस अच्छी ना हो लेकिन किसी का बिहेवियर अच्छा हो तो वो लंबे समय तक याद रहता है। और जब सर्विस और बिहेवियर दोनों ही अच्छे हों तो क्या ही कहना। लेकिन आज हम जिस रेस्तरां की बात कर रहे हैं, वो अपने अच्छे नहीं बल्कि गुस्सैल और रूड बिहेवियर के लिए मशहूर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि खाना सर्व करते वक्त स्टाफ कस्टमर से बद्तमीजी से पेश आता है। खाना भी प्यार से नहीं बल्कि ऐसे फेंककर रखा जाता है, मानो कोई अहसान कर रहा हो। अब ये रेस्तरां अपनी अनोखी सर्विस के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।

अजब-गजब कोरियन रेस्तरां

अजब-गजब कोरियन रेस्तरां

जरा सोचिये आप फैमिली के साथ किसी रेस्तरां पर बैठे हों और वेटर आकर आपकी टेबल पर खाना फेंक कर चला जाए तो कैसा लगेगा। बात यहां सिर्फ खाना फेंकने की भी नहीं है। सोचिये आप खाने का इंतजार कर रहे हों और खाना लाकर फेंकने के बाद वेटर आपको मिडिल फिंगर दिखाने लगे तो? ऐसा ही कुछ इस कोरियन रेस्तरां में भी होता है।

अजीब है स्टाफ का बिहेवियर

अजीब है स्टाफ का बिहेवियर

आपको जानकर हैरानी होगी कि ये रेस्तरां अपने इसी विहेवियर की वजह से फेमस है। इस रेस्तरां की चेन न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि न्यूजीलैंड और यूके में भी है। यहां का स्टाफ वही कहता है, जो वो कस्टमर से कहना चाहता है। Ladbible की रिपोर्ट के अनुसार वायरल वीडियो रेस्तरां की ऑस्ट्रेलिया ब्रांच का है।

वायरल हुआ ये वीडियो

15 सेकेंड के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि कस्टमर खाने का इंतजार कर रहे होतें हैं और इतने में स्टाफ से एक लड़की बर्गर और चिप्स की ट्रे लेकर आती है। वो लड़की काफी गुस्से में दिखाई देती है और इस ट्रे को कस्टमर की टेबल पर लाकर पटक देती है। इतना ही नहीं, वीडियो बनाने वाले कस्टमर को वो मिडिल फिंगर भी दिखाती है।

टेबल पर फेंका खाना

टेबल पर फेंका खाना

ट्विटर पर पोस्ट किया गया ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये ऑरिजनल क्लिप टिकटॉक पर @larissacai नाम के यूजर ने शेयर किया था। कैप्शन में लिखा गया था कि इसी तरह ये लोग कोरियन डिनर सर्व करते हैं। कैप्शन में ये भी लिखा है कि खाने के लिए एक घंटे इंतजार के बाद असभ्य वेटर ने उसे टेबल पर फेंक दिया।

लोग बोले- ये कैसा बिहेवियर है?

लोग बोले- ये कैसा बिहेवियर है?

ट्विटर पर ये वीडियो जमकर हो रहा है। इसपर 5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप किसी के खाने को क्यों हाथ लगाते हैं। एक ने कहा कि उन्होंने हाथों पर ग्लव्स तक नहीं पहन रखे हैं। कई लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वहीं कई लोगों ने रेस्तरां के इस तरह के विहेवियर को सही नहीं बताया है।

Recommended Video

    Jharkhand kaidi kitchen restaurant: यहां बैरकों में बंद होते हैं ग्राहक | वनइंडिया हिंदी |*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+