'मुझे लगा मैं थकी हुई हूं..', बच्चे के जन्म से 48 घंटे पहले ही महिला को प्रेगनेंसी का चला पता, डॉक्टर भी हैरान
'मुझे लगा मैं थकी हुई हूं...', बच्चे के जन्म से 48 घंटे पहले ही महिला को प्रेगनेंसी का चला पता, डॉक्टर भी रह गए हैरान
कहा जाता है कि प्रेगनेंसी के 9 महीने किसी भी महिला की जिंदगी के सबसे कठिन पल होते हैं। महिलाओं को इस दौरान बहुत दर्द, मूड स्विंग, थकान और कई तरह के फीलिंग से गुजरना पड़ता है। लेकिन क्या ऐसा हो सकता है कि किसी महिला को अपनी प्रेगनेंसी का पता ही ना चले। बच्चे के जन्म के कुछ घंटे पहले महिला को पता चले गी वो मां बनने वाली है। ये सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन ऐसा अमेरिका के नेब्रास्का में हुआ है। जहां एक 23 वर्षीय महिला को बच्चे के जन्म से 48 घंटे पहले प्रेगनेंसी का पता चला। महिला के एक बच्चे को भी जन्म दिया। इस घटना ने डॉक्टर को भी हैरान कर दिया।

महिला को लगा वो काम से थक गई है...
द सन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के नेब्रास्का की रहने वाले एक टीचर पेटन स्टोवर को बच्चे के जन्म से 48 घंटे पहले ही पता चला कि वो मां बनने वाली हैं। पेटन स्टोवर ने कहा, '' मुझे बिल्कुल भी इस बात का अभास नहीं था कि मैं प्रग्नेंट हूं। मैं बस थोड़ा थकान महसूस कर रही थी। मुझे लगा कि मैं थकी हुई हूं। मैंने नई नौकरी ज्वाइन की है, पहले टीचिंग का पहला साल है। मुझे लगा कि हर समय थका हुआ महसूस करना आम बात है।''

पैरों में सूजन होने के बाद महिला गई डॉक्टर के पास
पेटन स्टोवर ने बताया कि जब उनके पैरों में बहुत अधिक सूजन हो गई तो वह डॉक्टर के पास गईं। पेटन स्टोवर ने बताया कि उसी वक्त डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वह गर्भवती हैं। पेटन स्टोवर के ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस कोएस्टर भी इस बात से हैरान थे। डॉक्टर को भी जब इस बात का पचा चला कि महिला को उनकी प्रेगनेंसी के बारे में पता नहीं था तो वह भी हैरान हो गए। पेटन का 6 महीना पूरा हो गया था। उसका सातंवा या आठवां महीना चल रहा था।

डॉक्टर ने 2 बार किया प्रेगनेंसी टेस्ट
पेटन स्टोवर के स्थानीय समाचार संस्था KETV को बताया कि डॉक्टर ने पुष्टि करने के लिए दो बार प्रेगनेंसी टेस्ट किया। पहली और दूसरी, दोनों बार प्रेगनेंसी रिजल्ट पॉजिटिव था। उसके बाद पुष्टि करने के लिए पेटन का अल्ट्रासाउंड हुआ। पेटन ने कहा, ''अल्ट्रासाउंड के दौरान उसने स्क्रीन पर जो कुछ देखा, उसको देखकर वो हैरान थी, मैंने स्क्रीन पर देखा कि सच में मैं प्रग्नेंट हूं।''

महिला को था हाई-ब्लड प्रेशर
पेटन स्टोवर के मुताबिक वह और उनके ब्वॉयफ्रेंड दोनों हैरान थे, उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वो खुशी मनाए या फिर हैरान होएं। पेटन ने कहा कि मेडिकल स्टाफ को तेजी से काम करना पड़ा क्योंकि उनकी किडनी और लीवर में कुछ परेशानी थी। पेटन को फौरन अस्पताल में भर्ती किया गया। पेटन ने कहा, ''मुझे हाई-ब्लड प्रेशर था। जो बहुत डरावना था। और डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मैं कुछ ही घंटों बाद बच्चे को जन्म देने वाली हूं।''

C-सेक्शन कर प्री मैच्योर हुआ बेबी
पेटन स्टोवर की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इमरजेंसी में सी-सेक्शन किया। पेटन का बेबी प्री मैच्योर हुआ। बच्चा समय से 10 सप्ताह पहले पैदा हुआ। बच्चे का वजन जन्म के वक्त चार पाउंड था। बाद में ये पता चला कि पेटन प्री-एक्लेमप्सिया से पीड़ित थी। जिससे गर्भावस्था के दौरानहाई-ब्लड प्रेशर हो जाा है।

कपल अभी नहीं चाहता था बेबी
बता दें कि पेटन और उनके ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस ने बेबी प्लानिंग नहीं की थी। बच्चे के लिए वो अभी तैयार नहीं थे। कपल ने कहा वे अभी बच्चा नहीं चाहते थे। ब्वॉयफ्रेंड ट्रैविस ने कहा, ''अब जब मैंने वास्तव जब अपने बच्चे को गोद में उठाया तो एहसास हुआ कि ये मेरा है। वरना पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था।''
फोटो क्रेडिट- (KETV)
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications