काम से जल्दी लौटी पत्नी, पति ने चोर समझकर मारी गोली

अमेरिका में एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या धोखे में हुई।

वाशिंगटन। अमेरिका में एक पति ने अपनी पत्नी को चोर समझकर हत्या कर दी। नार्थ कैरोलिना के गोल्डबोरो में रहने वाले 49 साल के शख्स ने अपनी 48 साल की पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस को जैनी विलियम का शव घर के मुख्य दरवाजे के पास मिला। उनके गले में गोली लगी थी।

 US man kills wife, mistaking her for burglar

बिली विलियम घर में सो रहा था। घर में दोनों बच्चे भी सो रहे थेष पत्नी जैनी नाइट शिफ्ट के लिए चली गई। हमेशा की तरह वो शाम 6 बजे निकल जाती और सुबह 8 बजे के बाद घर लौटती। लेकिन उस रात जैनी घर जल्दी लौट रही थी। उन्होंने अपने पास रखी चाबी से घर का मुख्य द्वारा खोला और घर में घुसने की कोशिश कर रही थी। उनके बेटे ने गेट खोलने की आवाज सुनी तो पिता बिली को उठाया।

बिली ने उठते ही अपने आलमारी से अपनी शॉर्टगन निकाली और मेन गेट की तरफ बढ़े। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि गेट के बाहर उनकी पत्नी है जो आज काम से जल्दी लौटी है। मुख्य द्वारा पर रौशनी नहीं थी, जिसकी वजह से वो अंधेरे में कुछ भी नहीं देखे पा रहे थे। उन्होंने पौरन अपने गन से गोली चला दी, जिसके बाद वो गोली जैनी के गर्दन पर लगी। जब उन्होंने देखा कि जिसे उन्होंने चोर समझकर गोली मारी वो उनकी पत्नी थी तो बिली के होश उड़ गए। पुलिस ने बिली को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+