Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शख्स के अकाउंट में रातोंरात आए 50 अरब डॉलर, बन गया दुनिया का 25वां सबसे अमीर आदमी लेकिन...

न्यूयॉर्क, सितंबर 06। कोई इंसान रातोंरात लखपति या फिर करोड़पति तो बन सकता है, लेकिन क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि एक इंसान रातोंरात अरबपति बन गया। पहली बार में तो आप शायद ही इस बात पर यकीन कर पाएंगे, लेकिन ऐसा हकीकत में हुआ है। अमेरिका का एक व्यक्ति रातोंरात अरबपति बन गया और उसके पास इतना पैसा आ गया कि वो दुनिया का 25वां सबसे अमीर आदमी बन गया।

बैंक अकाउंट में आए 50 अरब डॉलर

बैंक अकाउंट में आए 50 अरब डॉलर

दरअसल, अमेरिका के लूसियाना में रहने वाले डैरेन जेम्स ने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया है। जेम्स के मुताबिक, जून 2021 में वो उस वक्त हैरान रह गए थे, जब एक रात उनके फोन पर मैसेज आया कि उनके बैंक में 50 अरब डॉलर की राशि जमा हुई है। यह मैसेज देखने के बाद डैरेन के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था।

युवक ने दी बैंक को इसकी जानकारी

युवक ने दी बैंक को इसकी जानकारी

डैरेन जेम्स ने कभी इतनी रकम सोची भी नहीं थी कि वो इतना पैसा कभी अपने अकाउंट में देख पाएंगे, लेकिन उनके खाते में एक रात के लिए 50 अरब डॉलर की राशि क्रेडिट हुई थी, क्योंकि डैरेन इतना तो समझ गए थे कि यह ट्रांजेक्शन गलती से ही हुई है, इसीलिए उन्होंने अगले दिन खुद ही बैंक से संपर्क किया और इस मामले को सुलझाने की बात कही। इसके बाद बैंक ने इस ट्रांजेक्शन को ठीक कर लिया, लेकिन डैरेन के साथ हुए इस वाक्ये ने उन्हें काफी हैरान कर दिया और बाद में उनकी ईमानदारी की सराहना भी हर किसी ने की।

डैरेन के अकाउंट में तीन दिन तक पड़ी रही थी वो राशि

डैरेन के अकाउंट में तीन दिन तक पड़ी रही थी वो राशि

आपको बता दें कि डैरेन के अकाउंट में 50 अरब डॉलर गलती से आने के बाद उनके द्वारा उठाया गया स्टेप सराहनीय है, लेकिन कुछ घंटों के लिए डैरेन दुनिया के 25वें सबसे अधिक आदमी बन गए थे। उनके बैंक अकाउंट के बैलेंस ने उन्हें वर्जिन ग्रुप के मालिक रिचर्ड ब्रैनसन से 10 गुना ज्यादा अमीर बना दिया था। अगले तीन दिन तक डैरेन के अकाउंट में ही वो राशि पड़ी रही, लेकिन उन्होंने ईमानदारी दिखाते हुए उस राशि को बैंक के ही हवाले कर दिया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+