43 जिंदा छिपकली और 9 सांप को पैंट में छिपा बॉर्डर पार करने पहुंचा शख्स, ऐसे खुली पोल

नई दिल्ली, 11 मार्च: जंगली जीवों की तस्करी पूरी दुनिया के लिए सिरदर्द बनी हुई है। हर देश में दर्जनों ऐसी प्रजातियां मिल जाएंगी, जो तस्करों की वजह से विलुप्ति की कगार पर पहुंच गई हैं। कई बार तस्कर जीवों की तस्करी के चक्कर में अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। अब अमेरिका से भी एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। (फोटो- यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन की ओर से जारी प्रेस रिलीज)

 बैठने का तरीखा था अजीब

बैठने का तरीखा था अजीब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैन इसिद्रो बॉर्डर पर सुरक्षाकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संदिग्ध ड्राइवर को देखा, जिसके बैठने का तरीका अजीब था। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे नीचे आने को कहा, लेकिन ड्राइवर आनाकानी करने लगा, इस पर वहां मौजूद जवानों का शक यकीन में बदल गया।

पैंट में थे सांप

पैंट में थे सांप

जांच में पता चला कि ड्राइवर ने अपनी पैंट, कमर में एक बैग बांध रखा था, जिसमें 52 सरीसृप थे। इसमें 43 जिंदा हॉर्न लिजर्ड और 9 सांप शामिल हैं। पकड़े गए शख्स की पहचान जाने-माने स्मगलर के तौर पर हुई, जो 30 साल का अमेरिकी नागरिक है। आरोपी को कई बार पुलिस ने स्मगलिंग के मामले में पकड़ा था, लेकिन वो सुधरा नहीं।

अंडरवियर में भी डाले

अंडरवियर में भी डाले

यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (यूएस सीबीपी) के मुताबिक आरोपी कैलिफोर्निया का रहने वाला है, लेकिन वो मेक्सिको बॉर्डर के जरिए जानवरों की तस्करी करता था। वो गैरकानूनी सामान को बॉर्डर पार करवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। खास बात तो ये है कि सभी 52 जानवर जिंदा थे। इसमें से कुछ को तो उसने पैकेट में बंद कर अंडरवियर में छिपा रखा था।

एक दिन पहले भी पकड़ा गया

एक दिन पहले भी पकड़ा गया

मामले में यूएस सीबीपी के एक अधिकारी ने कहा कि कई जानवर बहुत खतरनाक थे, अगर वो पैकेट में निकलकर उसे काट लेते तो तस्कर को समस्या हो जाती। जिस तस्कर को पकड़ा गया है, उसे घटना से एक दिन पहले भी 1700 दुर्लभ जानवरों के साथ पकड़ा गया था, लेकिन उसने दूसरे दिन से फिर वही काम शुरू कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+