सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाती दिखी लड़की, हाथ में बंदूक लिये की ऐसी हरकत... वायरल हुआ Video
Viral Video: हाल ही में हाथ में बंदूक लेकर बीच सड़क पर रील रिकॉर्ड करती एक महिला का वीडियो वायरल हो गया है। इन्फ्लुएंसर महिला दिन में हाथ में बंदूक लहराती हुई नजर आ रही है। क्लिप लखनऊ का बताया जा रहा है।
ट्विटर यूजर एडवोकेट कल्याणजी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि इसमें नजर आ रही महिला इन्फ्लुएंसर सिमरन यादव है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि लखनऊ की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सिमरन यादव हाईवे पर पिस्तौल लहराकर और सोसायटी में अपने समुदाय की ताकत दिखाने के लिए वीडियो बनाकर खुलेआम कानून और आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
वीडियो की शुरुआत में एक ये महिला हाथ में बंदूक लिए हुए सड़क के बीच में खड़ी दिखाई देती है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, वह बैकग्राउंड स्कोर पर लिप-सिंक करती है और चारों ओर हथियार लहराना शुरू कर देती है।
वीडियो कुछ दिन पहले शेयर किया गया है, जिसे 1300 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। क्लिप पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। यूपी पुलिस ने रिएक्शन देते हुए लखनऊ पुलिस को टैग किया और लिखा कि कृपया इस पर गौर करें।
एक शख्स ने लिखा कि इन जोकरों पर भारी जुर्माना लगाना शुरू करें। पैसे का उपयोग गरीब लोगों को खिलाने के लिए किया जा सकता है। एक अन्य ने कहा झूठे विचारों को खत्म कर देना चाहिए। ऐसे अकाउंट्स को इंस्टाग्राम से हटा दिया जाना चाहिए।
बताते चलें कि पिछले साल एक और इन्फ्लुएंसर एक रील बनाने के लिए यूपी की बिजी सड़क के बीच में रुक गया। उसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई की और भारी जुर्माना लगाया।












Click it and Unblock the Notifications